SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अन्याय के खिलाफ आवाज: राहुल गांधी ने शुरू किया 'सत्याग्रह', लोगों से की जुड़ने की अपील; कहा- सड़क से संसद तक मैं साथ खड़ा हूं

Rahul Gandhi Digital Portal Satyagrah: राहुल गांधी ने देशभर में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए अपने हक की लड़ाई और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. उन्होंने सभी आवाजों को मंच देते हुए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 03, 2026, 12:42 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 12:45 PM IST
Join

Rahul Gandhi Launches Digital Portal: देशभर में इन दिनों अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चीफ इलेक्शन कमीशनर ( CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग अपने हक और अन्याय के खिलाफ कई जगहों पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इन प्रदर्शनों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी एक अनोखी पहल शुरू करते हुए देशभर में चल रहे संघर्षों को एकसाथ एक मंच पर लाने की तैयारी की है.  

राहुल गांधी ने संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को एक साथ जोड़ने के लिए 'सत्याग्रह' नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है. उन्होंने लोगों से इसमें जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जो भी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं वे अपनी कहानी भेजें. मैं संसद से लेकर सड़क तक नेता विपक्ष के रूप में आपके साथ खड़ा हूं.  

राहुल गांधी ने शुरू किया 'सत्याग्रह' 


कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार ( 3 अक्टूबर 2026) को 'सत्याग्रह' नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की. इसका मकसद देशभर में कई मुद्दों पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों की जानकारी को इकट्ठा करना है. यह वेबसाइट महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के एक दिन बाद लॉन्च की गई. 

 

रायबरेली सांसद ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'पर दी है.

एक मंच पर आएगी संघर्षों की आवाज 


राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि इसमें प्रदर्शनकारी अपने उद्देश्यों के बारे में डीटेल्स से जानकारी पेश कर सकते हैं और एक इंटरैक्टिव मैप के जरिए देशभर में आंदोलनों का पता लगा सकते हैं. उन्होंने लिखा,' पूरे देश में लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर वे अकेले ही लड़ रहे हैं. जेन जी, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं हर संघर्ष की अपनी कहानी है, लेकिन अकेली आवाज को अक्सर आसानी से दबा दिया जाता है. 'सत्याग्रह' इन आवाजों को एक ही मैप पर एक साथ लाने की एक पहल है.'

'यह मेरी जिम्मेदारी है...' 


राहुल गांधी ने आगे लिखा,' बापू ने हमें सिखाया था कि सच ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है. लेकिन सच के साथ एकजुट होकर खड़ा होना उससे भी बड़ा हथियार है. अगर आप भी किसी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो अपनी कहानी शेयर करें. इसमें बस 2 मिनट लगेंगे. आपकी कहानी 'सत्याग्रह' मैप पर जगह पाएगी. आप देख पाएंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन अपनी लड़ाई लड़ रहा है और मैं आपके साथ खड़े होने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं. संसद में, सड़कों पर, चिट्ठियों के जरिए, जहां भी मेरी जरूरत हो वह सब करूंगा. विपक्ष के नेता के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है.' राहुल गांधी ने इसी के साथ पोस्ट में अपनी वेबसाइट का लिंक भी शेयर किया. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES