App

किसानों को तोहफा: पंजाब में 431 रुपये प्रति क्विंटल हुआ भाव, देश में सबसे ज्यादा

पंजाब की शुगर मिलों के काम-काज से जुड़ी जानकारी देते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा, 'हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि किसानों को उनकी कड़ी मेहनत का पूरा मूल्य मिले. इसलिए हमने देश में सबसे ज्यादा भाव अपने किसानों को देने का फैसला किया है.'

किसानों को तोहफा: पंजाब में 431 रुपये प्रति क्विंटल हुआ भाव, देश में सबसे ज्यादा
Image Credit: (ANI)

गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेराई सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की, जो पूरे देश में गन्ने की सबसे अधिक कीमत है. यहां उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला किसान समुदाय के कल्याण और आर्थिक समृद्धि के प्रति राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दर्शाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, 'पंजाब के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी.'

किसानों के लिए बड़ी पहल

सीएम मान ने आगे लिखा, 'हमारी सरकार ने पेराई सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है. किसानों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर की शुगर मिलें 25 नवंबर, 2026 से कामकाज शुरू कर चुकी हैं. हमारी सरकार हमारे अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए उनकी फसलों का पूरा बाजार मूल्य दिलाने के लिए दृढ़ है.'

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, 'यह पंजाब के मेहनती गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी पहल है. हमारी सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 प्रति क्विंटल कर दिया है, जो देश में सबसे अधिक है. इस बढ़ोतरी से राज्य भर के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश का पेट भरने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिन-रात अथक मेहनत करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी कड़ी मेहनत का बनता पूरा मूल्य मिले. उन्होंने कहा, 'किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और पंजाब की समग्र प्रगति तथा आर्थिक समृद्धि के लिए किसानों का समृद्ध होना बहुत जरूरी है. हमारी सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने, उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी उपज का लाभकारी भाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, सही समय पर शुगर मिलों में काम शुरू होने से गन्ना उत्पादक किसानों को अपनी फसल समय पर और आसान तरीके से मिलों में लाने की सुविधा मिलेगी. हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसान समुदाय का भविष्य सुरक्षित करने के लिए लगातार किसान-पक्षीय फैसले ले रही है.'

कृषि क्षेत्र के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उपज का लाभकारी भाव देना और किसानों को हर संभव सहायता मुहैया कराना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More