SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लुलु से लेकर जैम्स तक: यूएई के सबसे बड़े कारोबारी घरानों से मिले पंजाब के उद्योग मंत्री, जानिए क्या है मास्टर प्लान

पंजाब को वैश्विक औद्योगिक केंद्र बनाने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा ने दुबई दौरे पर लुलु, अपैरल और जैम्स जैसे शीर्ष यूएई कारोबारी घरानों से मुलाकात की है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 27, 2026, 15:41 IST | Updated: Nov 27, 2026, 15:52 IST
Image Credit: दुबई दौरे पर उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा....
Join

वैश्विक स्तर पर पंजाब को एक प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे प्रमुख कारोबारी समूहों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला पूरी की. चंडीगढ़ और दुबई से सामने आई इस पहल के तहत मंत्री ने पंजाब की नई 'औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026' और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की व्यापक रूपरेखा वैश्विक निवेशकों के सामने रखी.

उन्होंने 'इन्वेस्ट पंजाब' के जरिए निवेशकों को समयबद्ध प्रशासनिक मंजूरियां, जवाबदेह शासन और हर स्तर पर पूर्ण संस्थागत सहयोग देने का ठोस भरोसा दिलाया.

दुबई यात्रा की शुरुआत में भारत के कौंसुल जनरल डॉ. ए.एम. विष्णु वर्धन रेड्डी ने अमन अरोड़ा के सम्मान में विशेष नाश्ते का आयोजन किया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब में अंतरराष्ट्रीय पूंजी निवेश बढ़ाने, प्रवासी भारतीय और विदेशी निवेशकों की भागीदारी मजबूत करने तथा उनके विश्वास को नए स्तर पर ले जाने से जुड़े रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.

लुलु, अपैरल और जैम्स जैसे शीर्ष कारोबारी घरानों के साथ आमने-सामने बातचीत

अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान उद्योग मंत्री ने क्षेत्र-वार निवेश की संभावनाओं, बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) तालमेल, अत्याधुनिक तकनीकी हस्तांतरण और पंजाब के बुनियादी ढांचे के विकास में यूएई के उद्योगों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए दिग्गज कारोबारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं.

इन बैठकों में प्रमुख रूप से शामिल हस्तियां

  1. शराफ ग्रुप: अध्यक्ष और सीईओ श्याम कपूर
  2. लुलु रिटेल होल्डिंग्स PLC: ग्रुप डायरेक्टर (ग्लोबल ऑपरेशंस) सलीम एम.ए.
  3. अपैरल ग्रुप: चेयरमैन नीलेश वेद
  4. जैम्स एजुकेशन: संस्थापक एवं चेयरमैन सन्नी वर्की
  5. माउंट मेरू ग्रुप: प्रेसिडेंट (एनर्जी) अतुल मित्तल
  6. अल डोबोवी ग्रुप: चेयरमैन सुरिंदर सिंह कंधारी
  7. जैकीज: जैकी पंजाबी

इन बैठकों का मुख्य ध्यान इस बात पर रहा कि पंजाब का औद्योगिक ढांचा किस तरह यूएई के विशाल पूंजी और खुदरा नेटवर्क के साथ मिलकर एक मजबूत वैश्विक वैल्यू चेन बना सकता है.

नई औद्योगिक नीति-2026 और इन्वेस्ट पंजाब का सिंगल-पॉइंट मॉडल

अमन अरोड़ा ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 की सबसे प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य का लक्ष्य एक ऐसा माहौल तैयार करना है जो निवेशकों को पूर्ण सुरक्षा और बेहतर रिटर्न दे सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि 'इन्वेस्ट पंजाब' केवल एक सरकारी एजेंसी नहीं है, बल्कि यह जमीन आवंटन, पर्यावरणीय क्लीयरेंस, रेगुलेटरी मंजूरियों और परियोजना शुरू होने तक निवेशकों के लिए एक सिंगल-पॉइंट नोडल सेंटर के रूप में काम करता है.

उद्योग मंत्री ने बताया कि पंजाब निवेशकों को नीते बताए गए इन क्षेत्रों के माध्यम से राज्य न केवल औद्योगिक उत्पादन बढ़ाना चाहता है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी तैयार करना चाहता है.

  1. भौगोलिक दृष्टि से रणनीतिक स्थिति और उत्तर भारत की शानदार कनेक्टिविटी,
  2. कुशल और तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं का बड़ा कार्यबल,
  3. विशाल घरेलू उपभोक्ता बाजार तक सीधी पहुंच,
  4. पारदर्शी और नियम-आधारित त्वरित प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रदान करता है.
  5. इन प्रमुख क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर विशेष जोर
  6. पंजाब सरकार जिन प्रमुख क्षेत्रों में विदेशी पूंजी और आधुनिक तकनीक को आकर्षित कर रही है, उनमें शामिल हैं:
  7. फूड प्रोसेसिंग और उन्नत कृषि आधारित उद्योग
  8. लॉजिस्टिक्स, आधुनिक वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन
  9. विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और आईटी/आईटीईएस सेवाएं
  10. उच्च शिक्षा, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण
  11. नवीकरणीय और हरित ऊर्जा क्षेत्र

AIM दुबई में भारतीय राजदूत से रणनीतिक मुलाकात

वार्षिक निवेश बैठक (AIM) दुबई के मंच पर अमन अरोड़ा ने यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल (IFS) से भी मुलाकात की. इस दौरान कौशल विकास, कृषि-प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर गहन मंथन हुआ.

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पारंपरिक तौर-तरीकों से अलग हटकर वैश्विक मंचों पर पंजाब की क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही है. राज्य का अंतिम उद्देश्य केवल अल्पकालिक समझौते करना नहीं, बल्कि ऐसी दीर्घकालिक और मजबूत व्यावसायिक साझेदारियां बनाना है, जो पंजाब के आर्थिक विकास को नई गति दे सकें.

इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका, उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक जसप्रीत सिंह और पंजाब वित्त निगम की प्रबंध निदेशक मैडम सेनू दुग्गल भी शामिल थीं. यह पूरी टीम यूएई के व्यापारिक घरानों के साथ सीधे संपर्क में है ताकि मिले हुए निवेश प्रस्तावों को जल्द से जल्द जमीन पर उतारा जा सके.

ये भी पढ़ें: मोगा की धरती से AAP का चुनावी शंखनाद: CM भगवंत मान ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बोले- 'जब नीयत साफ हो तो भीड़ जुटानी नहीं पड़ती

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES