भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /गैंगरेप की उड़ी झूठी अफवाह: LPU कैंपस में छात्रों का तांडव, पथराव-तोड़फोड़ से दहल उठा फगवाड़ा!

गैंगरेप की उड़ी झूठी अफवाह: LPU कैंपस में छात्रों का तांडव, पथराव-तोड़फोड़ से दहल उठा फगवाड़ा!

Protest In Punjab Private University: पंजाब की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शनिवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला. यहां यूनिवर्सिटी के अंदर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की अफवाह उड़ गई, जिसके चलते सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कैंपस के अंदर बिल्डिंग में तोड़फोड़ कर दी.

Written ByShruti Kaul
Published: Sep 27, 2026, 08:31 AM IST|Updated: Sep 27, 2026, 10:11 AM IST
joinshare
गैंगरेप की उड़ी झूठी अफवाह: LPU कैंपस में छात्रों का तांडव, पथराव-तोड़फोड़ से दहल उठा फगवाड़ा!

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Punjab Private University Protest : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार ( 26 सितंबर 2026) को तनाव का माहौल छा गया. यहां छात्रों ने यूनिवर्सिटी की संपत्ति में तोड़फोड़ की और बिल्डिंग के कुछ हिस्सों में आग लगा दी. यह घटना एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म या आत्महत्या के दावों के बाद घटी. वहीं, पुलिस ने दानवों का खंडन करते हुए कहा कि ये छात्रों और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के बीच लतफहमी का नतीजा लगता है.      

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फागवारा स्थित कैंपस में सोशल मीडिया सामूहिक दुष्कर्म की अफवाहें फैलीं, जिसके बाद वहां भारी हंगामा हुआ और लगभग  2,000 छात्राएं गर्ल्स हॉस्टल के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हो गईं. बाद में विरोध प्रदर्शन और हिंसक हो गया.

बिल्डिंग में की तोड़फोड़ 


छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान हाईवे को ब्लॉक कर दिया और ट्रैफिक रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी के अंदर जमकर तोड़फोड़ की. छात्रों की ओर से खिड़कियों के शीशे तोड़े गए और ईंट-गमलों फेंककर यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग के कुछ हिस्सों में आग लगा दी गई. 

BREAKING: LPU में भारी तनाव, GH-3 हॉस्टल मामले को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन

GH-3 गर्ल्स हॉस्टल मामले को लेकर आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतरे। प्रशासन पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए छात्रों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।#LovelyProfessionalUniversity #Punjab #LPUProtest pic.twitter.com/xw08B9ttto

— ilyas khan (@ilyasilukhan) September 27, 2026

प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट्स ने गीता गाकर 'LPU यूनिवर्सिटी'  के अंदर हंगामा किया और तोड़फोड़ की. मौके पर पुलिस वाले भी पहुंचे और उन्होंने बाद में इस प्रोटेस्ट को शांत कराया.  

अफवाह निकली घटना 


प्रदर्शन के बाद जब यूनिवर्सिटी के अंदर मौजूद युवक से बात की गई तो उसने बताया कि हंगामा कैंपस के अंदर दुष्कर्म की घटना की अफवाह के चलते हुआ था, लेकिन जब उसने खुद अंदर देखा तो ऐसा कुछ नहीं था. वहीं, मामले को लेकर SSP गौरव तोरा ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है और छात्रों समेत यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के बीच बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान फैली अफवाहों की जांच की जाएगी. छात्रों ने यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के सामने कुछ मुद्दे भी उठाए हैं, जिनपर मीटिंग के जरिए चर्चा की जाएगी.     

आरोपों को साबित करने वाला सबूत नहीं मिला 


पुलिस ने कहा कि उन्हें सामूहिक बलात्कार या आत्महत्या के आरोपों को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है और इस संबंध में कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है. एडमिनिस्ट्रेशन ने भी अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. SSP तोरा ने कहा,' कुछ छात्रों का दावा है कि एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जबकि कुछ का कहना है कि छात्रा के साथ बलात्कार हुआ. इससे LPU एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ छात्रों में असंतोष फैल गया है. अभी तक हमें घटना की पुष्टि करने वाला कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है और न ही हमें कोई शिकायत प्राप्त हुई है.'  उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के चलते यूनिवर्सिटी की संपत्ति काफी डैमेज हुई है. SSP ने कहा,' छात्रों ने यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसमें दंगा और तोड़फोड़ शामिल है. उन्होंने नेशनल हाईवे को घेर लिया था.'  

यूनिवर्सिटी का आया बयान


प्रदर्शन के बीच LPU का बयान सामने आया है, जिसमें घटना को अफवाह बताया है और छात्रों से उग्र न होने के लिए कहा है. यूनिवर्सिटी ने लिखा,' प्रिय छात्र, हम आपको भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कैंपस में सभी छात्र सुरक्षित हैं. सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें झूठी और गुमराह करने वाली हैं और इन्हें शरारती तत्वों की ओर से फैलाया जा रहा है. आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की अशांति में शामिल न हों, अपने हॉस्टल, कमरे या रेजीडेंट में सुरक्षित रहें और किसी भी भड़काऊ या उपद्रवी गतिविधि में हिस्सा न लें.' 

LPU

यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कैंपस में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया.  


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Lovely Professional University