पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद भारी हिंसा और आगजनी हुई. यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने इसे बेबुनियाद बताया, जबकि पुलिस ने SIT गठित कर निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है. पढ़िए पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ?
Protest In Punjab Private University: पंजाब की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शनिवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला. यहां यूनिवर्सिटी के अंदर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की अफवाह उड़ गई, जिसके चलते सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कैंपस के अंदर बिल्डिंग में तोड़फोड़ कर दी.