PM Modi Talks To Captain Smit Machchhar : पीएम मोदी ने दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में गंभीर रूप से जोखिम होने के बावजूद यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साथ बातचीत की. पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की. बता दें कि 'फ्लाईदुबई' एयरलाइन की फ्लाइट में एक ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से वार किया था. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बातचीत के दौरान पीएम और मच्छार दोनों इमोशनल हो गए थे.
बुधवार ( 30 सितंबर 2026) को कैप्टन मच्छार दुबई से तेल अवीव जाने वाली 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट FZ1073 उड़ा रहे थे, तभी को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया. इजरायली अधिकारियों ने बताया कि को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया और विमान पर कब्जा करने की कोशिश की.
पीएम मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार से बात की और उनके साहस, सूझबूझ और संयम की सराहना की. उन्होंने कैप्टन से यह भी कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है. कैप्टन स्मित भी पीएम के साथ बातचीत के दौरान भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि पीएम से बात करना उनके लिए बेहद खास पल है. स्मित ने पीएम से कहा,' आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं.'
पीएम मोदी ने स्मित से कहा,' देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय किसी की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले हैं.' इसके अलावा उन्होंने स्मित की मां गीता बेन का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने स्मित को भगवद्गीता के मूल्यों और संस्कारों के साथ बड़ा किया है. स्मित ने कहा,' पीएम मोदी का फोन आना उनके लिए बेहद गर्व का पल है, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पीएम से बात करने का मौका मिलेगा.'
#WATCH | While speaking to PM Modi, Flydubai Captain Smit Machchhar says, "Whenever I am in pain, I recite Hanuman Chalisa. At that time too, I only kept reciting the Hanuman Chalisa...Today, one call from you makes me feel really proud..." pic.twitter.com/Ilkn34cf9D
— ANI (@ANI) October 2, 2026
स्मित ने बताया कि मुश्किल समय में वे हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि घटना के दौरान मुश्किल हालात में भी वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे.
'फ्लाईदुबाई' के कैप्टन स्मित मच्छार ने बातचीत के दौरान इमोशनल होकर पीएम मोदी से कहा,' आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं. आज आप जिस तरह से मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं, उस पर मुझे गर्व है. मुझे कई चोटें आई थीं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना है और कुछ करना है. उस समय मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए खुद को प्रेरित किया.'
#WATCH | Flydubai Captain Smit Machchhar turns emotional as he recounts his ordeal before PM Modi; he says, "You are my biggest idol. I feel proud of the way you are encouraging me today. I had so many injuries, but I told myself I have to get up and act. At the time, I told… pic.twitter.com/eqGloeCTSl
— ANI (@ANI) October 2, 2026
वहीं, पीएम नो भी कैप्टन मच्छार से कहा कि उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है.
बता दें कि विमान में को-पायलट की ओर से लगातार हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब हुए. इसके बाद क्रू के अन्य सदस्य और यात्री फ्लाइट डेक में दाखिल हुए और हमलावर को काबू में किया. विमान की दिशा बदलकर उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया. इस दौरान विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे. कैप्टन स्मित को तुरंत तबुक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कल UAE ले जाया गया. यहां उनसे भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने मुलाकात की. पीएम मोदी पहले ही पायलट स्मित मच्छार को हीरो बता चुके हैं. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन मच्छार को रीयल हीरो बताया और कहा कि उनके कामों ने हवा में होने वाली एक बड़ी तबाही को रोकने में मदद की.