SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हमारे पास सामर्थ्य भी संकल्प भी...' आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मंच से गरजे PM मोदी

आसियान-इंडिया समिट के मंच से वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करके हुए पीएम मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में बड़ा बयान दिया है. क्या खास है उस संदेश में आइए आपको बताते हैं.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 17, 2026, 11:37 IST | Updated: Nov 17, 2026, 12:05 IST
Image Credit: पीएम मोदी (ANI)
Join

आसियान-भारत शिखरवार्ता के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर को वैश्विक चुनौतियों से निपटने की राह दिखाई है. आसियान-इंडिया समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भारत के 140 करोड़ लोगों के पास संकटों से लड़कर जीतने का भरपूर सामर्थ्य मौजूद है. भारत जो संकल्प करता है, उसे पूरा करके दिखाता है.' प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बीते कुछ सालों में दुनिया ने कई बड़े संकटों का सामना किया है. चारों ओर अशांति छाई है. ऐसे में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत बढ़ गई है.

23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये भी कहा, 'भारत और आसियान दोनों मिलकर दुनिया की लगभग एक-चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए ये सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि हमारा भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, बल्कि सहयोग से तय हो.'

भारत के लिए आसियान के विशेष महत्व: PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हमारे पास क्षमता भी है और संकल्प भी. हम मिलकर किसी भी क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं. आसियान देश की यह मेरी तीसरी यात्रा है, जो भारत के लिए आसियान के विशेष महत्व को बताती है. हमारा मानना है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं. अगले कुछ सालों में आसियान 'कम्युनिटी विजन 2045' और 'विकसित भारत 2047' के हमारे साझा लक्ष्यों और आकांक्षाओं को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं.'

भारत-आसियान के रिश्ते

पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से अब तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइ मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं. भारत ने इस सिलसिले में करीब 250 त्वरित प्रभाव परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. इस दौरान हमने करीब 10,000 से अधिक कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप प्रदान की हैं. आज भारत और आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी भारत और आसियान की निकटता का प्रमाण है.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES