उमर अब्दुल्ला की दूसरी शादी और निधि का 3 शब्दों वाला स्वैग, सोशल मीडिया पर क्यों छाया 'इट्स डन ब्रो'?
निधि के इस कूल कैप्शन के सामने आते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोग इसे सीधे सलमान खान के बेपरवाह और दबंग मिजाज से जोड़कर शेयर कर रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान इस वक्त चर्चा में हैं. दोनों ने 31 अक्टूबर 2026 को अपने निकाह पर मुहर लगा दी है. उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा 'कल एक नए सफर की शुरुआत हुई', जबकि निधि राजदान ने फोटो शेयर करते हुए 'Its Done Bro.' वाला पोस्ट किया. यह दोनों पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
सबसे ज्यादा चर्चा निधि राजदान के 'इट्स डन ब्रो' वाले पोस्ट की है. फैंस के बीच यह पोस्ट ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि आमतौर पर राजनेता अपनी शादी का ऐलान भारी-भरकम और औपचारिक संदेशों के जरिए करते हैं, लेकिन निधि का यह 'इट्स डन ब्रो' वाला पोस्ट बेहद कूल है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
निधि राजदान ने जैसे ही अपनी शादी के औपचारिक ऐलान के लिए इस स्लैंग का यूज किया तो सोशल मीडिया यूजर्स इसे सलमान खान के बेपरवाह और बिंदास अंदाज से जोड़कर शेयर करने लगे.
आखिर क्या है इट्स डन ब्रो?
'इट्स डन ब्रो' सोशल मीडिया का एक कूल स्लैंग है. जिसका मतलब होता है 'हो गया भाई' या 'काम खत्म'. जब कोई भी इंसान किसी बड़े झंझट, अटके हुए काम, परीक्षा या प्रोजेक्ट को निपटा लेता है, तो भारी-भरकम ज्ञान देने के बजाय वो 'इट्स डन ब्रो' कहकर 3 शब्दों में अपनी पूरी बात कह देता है. चाहे शादी फिक्स हुई हो या नौकरी छोड़ी हो, बस एक लाइन में मामला रफा-दफा हो जाता है.
'इट्स डन ब्रो' उस कूल स्वैग को इंडिकेट करता है, जिसे भारतीय पॉप-कल्चर में सलमान खान के मिजाज से जोड़ा जाता है. जब सलमान का कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होता है या उनके अंदाज में किसी बात का अंत दिखाया जाता है, तो फैंस और मीम पेज अक्सर 'काम हो गया भाई' के तर्ज पर 'It's Done Bro' फॉर्मेट का यूज करते हैं.
Gen-Z में पॉपुलर है 'It's Done, Bro' ट्रेंड
Gen-Z में ये ट्रेंड सबसे ज्यादा पॉपुलर है. उन्हें लंबी-चौड़ी बात करने के बजाय बस इन तीन वर्ड्स में मैटर क्लोज करना पसंद है. बिना किसी ड्रामे के सिर्फ तीन शब्दों में पूरी बात कह देना ही इसे सुपर कूल और ट्रेंडी बनाता है.
ये भी पढ़ें: पायल से अलगाव के बाद 'इस मशहूर टीवी एंकर' को दिल दे बैठे उमर अब्दुल्ला, शेयर की निकाह की तस्वीरें; फोटो देख लोग दंग