App

पायल से अलगाव के बाद 'इस मशहूर टीवी एंकर' को दिल दे बैठे उमर अब्दुल्ला, शेयर की निकाह की तस्वीरें; फोटो देख लोग दंग

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू कर दी है. पहली पत्नी से अलगाव के बाद अब उन्होंने मशहूर टीवी न्यूज एंकर रही निधि को जीवनसाथी बना लिया है.

पायल से अलगाव के बाद 'इस मशहूर टीवी एंकर' को दिल दे बैठे उमर अब्दुल्ला, शेयर की निकाह की तस्वीरें; फोटो देख लोग दंग
Image Credit: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल उमर अब्दुल्ला ने एंकर निधि राजदान के साथ जिंदगी की नई पारी शुरू करने की घोषणा की है.

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहली पत्नी पायल से अलगाव के बाद एंकर निधि राजदान के साथ जिंदगी की दूसरी पारी शुरू की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर निधि के साथ फोटो पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. 

दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे. दोनों ने अपने-अपने एक्स हैंडल पर शनिवार को अंगूठी के साथ तस्वीर पोस्ट करके दुनिया को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद कई पत्रकार और लोगों ने दोनों को बधाई दी है.

मशहूर टीवी एंकर रही हैं निधि राजदान

बताते चलें कि वे निधि राजदान मशहूर न्यूज एंकर रही हैं. वे लंबे वक्त तक NDTV से जुड़ी रहीं. वहां पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण शो एंकर किए. जब NDTV का स्वामित्व प्रणव रॉय के बजाय अडाणी समूह के पास आया तो उन्होंने टीवी चैनल छोड़कर  अकादमिक और डिजिटल मीडिया का रुख किया.

खुद को 'डॉग मॉम' कहलाना करती हैं पसंद

उन्होंने अपने घर में एक कुत्ता पाला हुआ है और वे खुद को 'डॉग मॉम' कहती हैं. वे राजनीतिक, विदेशी मामलों और करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ रखने वाली जर्नलिस्ट मानी जाती रही हैं. वे दिल्ली की रहने वाली हैं और अंग्रेजी और हिंदी दोनों में अच्छी पकड़ रखती हैं. मौजूदा समय में वे IILM इंस्टिट्यूट के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं.

मोदी सरकार की रही हैं आलोचक

निधि राजदान मोदी सरकार की कड़ी आलोचक रही हैं. अपने एक्स हैंडल पर वे मोदी सरकार की तमाम नीतियों पर सवाल उठाती रही हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को उन्होंने वोट चोरी का नतीजा बताया था. मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी वे काफी मुखर रही हैं. उन्होंने कई पोस्ट में साफ कहा कि वे बीजेपी को जिताने में मदद कर रहे हैं.

वर्ष 2011 में छोड़कर चली गई थी पहली पत्नी

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी पारी है. उनकी पहली शादी हिंदू परिवार से आने वाली एक सेनाधिकारी की बेटी पायल नाथ से हुई थी. वर्ष 1994 में इस शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए, जिनका नाम जाहिर और जमीर रखा गया. शादी के कई साल बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी. वर्ष 2011 में पायलनाथ दोनों बेटों को लेकर दिल्ली में रहने लगीं. इस अलगाव की वजह तो स्पष्ट नहीं थी लेकिन कुछ अफवाहों में इसके लिए उमर के बाहरी रिश्ते को जिम्मेदार बताया गया.  

इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने पायल से तलाक के लिए याचिका दायर की, जिसे पहले फैमिली कोर्ट और बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया. उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की हुई है, जो अभी विचाराधीन है. अब इन्हीं हालातों में उमर अब्दुल्ला अपनी जिंदगी की दूसरी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसकी खुशी उनके फोटोज को देखकर सहज समझी जा सकती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More