App

जर्जर मस्जिद पर जिदः 140 साल पुरानी इमारत पर बीएमसी का नोटिस, भड़के AIMIM नेता वारिस पठान

मुंबई में करीब 140 साल पुरानी मस्जिद पर BMC का बुलडोजर चल सकता है. निगम की ओर से इमारत को 'C-1' (अत्यधिक खतरनाक) श्रेणी में रखा गया है, जो कभी भी गिर सकती है. हालांकि, स्थानीय लोगों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है.

जर्जर मस्जिद पर जिदः 140 साल पुरानी इमारत पर बीएमसी का नोटिस, भड़के AIMIM नेता वारिस पठान
Image Credit: मुंबई में 140 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर! (AI तस्वीर)

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भिंडी बाजार में स्थित हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद को खाली करने का ऑर्डर जारी किया है. बीएमसी ने करीब 140 साल पुरानी इस मस्जिद को 'C-1' (अत्यधिक खतरनाक) श्रेणी में डाल दिया है और अब इसे तोड़ने की तैयारी की जा रही है. बीएमसी ने साफ कहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के तहत पुलिस बंदोबस्त में जर्जर मुसाफिरखाना इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, बीएमसी के इस फैसले से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. मुस्लिम समाज के लोगों ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन पर निशाना साधा है. कुछ लोगों का दावा है कि यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है और वक्फ ट्रिब्यूनल ने तोड़फोड़ पर रोक लगाई है.

BMC पर स्थानीय लोगों के गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें अदालत जाने का भी पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा है. उनका कहना है कि बीएमसी ने केवल 24 घंटे का समय देकर नोटिस जारी किया, जबकि इस तरह की कार्रवाई से पहले कम से कम 15 दिन का समय दिया जाना चाहिए था. हालांकि, बीएमसी ने ध्वस्तीकरण की तैयारी जारी रखी है. 

बीएमसी के मुताबिक, इमारत की जर्जर हालत से यहां आने वाले लोगों और राहगीरों की जान को खतरा है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने 31 अगस्त 2020 को इस इमारत को लेकर आदेश पारित किया था. इमारत के ध्वस्तीकरण के संबंध में बीएमसी की ओर से 16 नवंबर को एक नोटिस जारी किया गया था. इस नोटिस में 18 और 19 नवंबर को इमारत गिराने की बात कही गई है.

BMC के नोटिस से वारिस पठान भड़के

AIMIM नेता ओर पूर्व विधायक वारिस पठान ने इस कार्रवाई का विरोध किया है. वारिस पठान का कहना है कि इस मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा रखा है. इसके बावजूद बीएमसी की ओर से 24 घंटे में मस्जिद को गिराने का नोटिस भेज दिया गया है. वो लोग यहां पर नोटिस लगाकर चले गए, 24 घंटे का टाइम है. 

उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि मस्जिद की हालत सही नहीं है, तो 14-15 दिन का टाइम दो, उसे दुरुस्त कराने का. उन्होंने कहा कि पूरे मुंबई में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. हम लोग सुबह से यहां आकर बैठ गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी और ट्रस्ट की ओर से मांग है कि 14-15 दिन का वक्त दिया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More