SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नशे के नेटवर्क पर दोहरा वार: मुंबई में 12 करोड़ से ज्यादा की चरस बरामद, भुवनेश्वर में ब्राउन शुगर रैकेट का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार

नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. इस कड़ी में मुंबई में रेलवे नेटवर्क के जरिए ड्रग सप्लाई का भंडाफोड़ हुआ, वहीं ओडिशा में अंतरराज्यीय कनेक्शन वाला गिरोह पकड़ा गया. दोनों ऑपरेशनों में जब्त मादक पदार्थों की मात्रा और नेटवर्क की जानकारी ने जांच का दायरा आगे बढ़ा दिया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 27, 2026, 12:43 IST | Updated: Nov 27, 2026, 13:25 IST
Image Credit: (ANI)
Join

देश में नशे की समस्या को लेकर बीते कुछ सालों में अलग-अलग सरकारों ने सख्त कार्रवाई और अभियान चलाए हैं. सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशा मुक्त अभियान और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इसी साल गुवाहाटी में ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया था. अब ऐसी बैठकों और सरकारों की सख्ती का सकारात्मक और देशव्यापी असर दिखने लगा है. नशा मुक्त भारत अभियान सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. ताजा एक्शन में आर्थिक राजधानी मुंबई और ओडिशा की राजधानी  भुवनेश्वर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है.

मुंबई में करोड़ों की चरस बरामद

मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर लगभग 12.20 करोड़ रुपये कीमत की 12.2 किलोग्राम चरस जब्त की और नशीले पदार्थों की तस्करी के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. महाराष्ट्र में तो NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच जारी है. आरोपियों से पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम आगे की जांच के लिए उत्तर प्रदेश के लिए निकली है. वहीं आरोपियों से पूछताछ में आगे और भी खुलासे होने की उम्मीद है.

भुवनेश्वर में ब्राउन सुगर बरामद

भुवनेश्वर में सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए, करीब 26 लाख रुपये कीमत की 261 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

भुवनेश्वर के आबकारी अधीक्षक देबाशीष पटेल ने बताया, 'आबकारी स्टेशन-1 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी अपने साथ 261 ग्राम ब्राउन शुगर ले जा रहे थे. हमारी जांच से पता चला है कि वो इस ब्राउन शुगर को कॉलेज जाने वाले युवाओं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल युवाओं को बेचने वाले थे.'

पंजाब सीमा की सुरक्षा मजबूत करने की रणनीति तैयार: DIG हरमनबीर सिंह

इसी तरह पंजाब सीमा पर पाकिस्तान के रास्ते ड्रोन के जरिए होने वाली नशे की तस्करी रोकने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार एक्शन ले रही हैं. पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करके सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की मुहिम में IPS अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल ने बॉर्डर रेंज के नए DIG के रूप में कार्यभार संभालते हुए
नशीले पदार्थों की तस्करी, ड्रोन से जुड़ी चुनौतियों और युवाओं को अपराध के जाल में फंसने से बचाने के लिए अपनी व्यापक रणनीति साझा की है. 

गिल ने एंटी-ड्रोन सिस्टम और सुरक्षा की विभिन्न परतों (लाइन्स ऑफ डिफेंस) पर खास ध्यान देने की जरूरत बताते हुए कहा कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम को और अधिक उन्नत और प्रभावी बनाया जाएगा. 'सुरक्षा की पहली और दूसरी परत' (फर्स्ट और सेकंड लाइन्स ऑफ डिफेंस) पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और हर स्तर पर पुलिस तंत्र के कामकाज की लगातार समीक्षा की जाएगी.

जम्मू-कश्मीर से भी नशे के सौदागरों की कमर और उनका खतरनाक नेटवर्क तोड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और पैरामिलिट्री फोर्स पूरी ताकत से काम कर रहे हैं. 

युवा शक्ति को नशे के दलदल से निकालने के लिए देश के अन्य राज्यों में भी नशा मुक्त भारत अभियान पूरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES