App

पंजाब में ‘नशे’ को हराने वाला गांव: शराब नहीं, किताबों के 'ठेके'; 99% आबादी नशा मुक्त; देश के लिए बना मिसाल

ZEE मीडिया के नशा मुक्त भारत अभियान का लक्ष्य देश को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है. अपने अभियान की शुरुआत में हमने एक बात कही थी, जो लोग नशा करते हैं वो अपराधी नहीं, बल्कि नशा पीड़ित हैं, जिन्हें इलाज की जरूरत है. अब आपको पंजाब के उस गांव की कहानी बताएंगे जो नशा मुक्त होने के साथ देशभर के लिए मिसाल बन गया है.

पंजाब में ‘नशे’ को हराने वाला गांव: शराब नहीं, किताबों के 'ठेके'; 99% आबादी नशा मुक्त; देश के लिए बना मिसाल
Image Credit: (Zee Media)

क्या आप जानते हैं कि पंजाब में एक गांव ऐसा भी है, जो पहले नशे की चपेट में था, आज नशा मुक्त हो गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां नशा करने वाले युवाओं को नशेड़ी नहीं बल्कि नशा पीड़ित समझा गया. उन्हें उचित इलाज दिया गया और आज ये गांव नशा मुक्त हो गया है. जो पंजाब नशे की वजह से बदनाम है, उसी पंजाब का एक गांव पूरी तरह नशा मुक्त कैसे हुआ, ये आज आपको ध्यान से पढ़ना चाहिए. यानी एक गांव, जहां शराब के ठेके नही, बल्कि किताब के 'ठेके' हैं. एक गांव जहां, किसी भी दुकान पर कोई भी नशा नहीं बिकता है. एक ऐसा गांव, जहां शराब तो क्या एनर्जी ड्रिंक की बिक्री भी वर्जित है.

ये है पंजाब के मोगा जिले का रणसिंग कलां गांव. 500 परिवारों वाले इस गांव की आबादी 3200 है, लेकिन इस गांव की पहचान इस बात से होती है कि इस गांव की 99 प्रतिशत आबादी नशा मुक्त है.

एक वक्त था जब पंजाब के इस गांव की स्थिति भी पंजाब के बाकी इलाकों की तरह थी. यहां के युवा भी शराब और ड्रग्स की चपेट में थे. लेकिन डेढ़ साल पहले गांव के सरपंच ने पूरे गांव को नशा मुक्त करने का अभियान चलाया.

अभियान में क्या-क्या हुआ?

  • नशा पीड़ितों को इलाज करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया.
  • उपचार के दौरान 1100 रुपये प्रति माह भत्ता देने की व्यवस्था की.
  • नशा मुक्त होने पर 11 हजार रुपये की इनाम राशी की घोषणा की.
  • सिर्फ डेढ़ साल में 32 परिवारों को 11 हजार रुपये का इनाम दिया है.

इस गांव की युवा पीढ़ी को नशा मुक्त तो कर दिया लेकिन उसी के साथ साथ उनके लिए रोजगार का भी इंतजार किया. इसके साथ ही छोटे बच्चे भी नशे से दूर रहें इसीलिए यहां एक लाइब्रेरी बनवाई और लाइब्रेरी में आने वाले युवाओं को स्टाइपेंड दिया जाता है.

 

रणसिंह कलां गांव का नशा मुक्ति मॉडल

हम यहां पढ़ने आने वाले बच्चों को स्टाइपेंड देते हैं. हमारे गांव में शराब का ठेका नहीं. किताबों का ठेका है. लोगों को यहां किताबों का नशा है. रणसिंह कलां गांव की ये पहल एक क्रांतिकारी कदम है, जो दिखाता है कि संकल्प और समर्पण से नशे को हराया जा सकता है.

इस देश के हर शहर, हर गांव को रणसिंह कलां गांव का नशा मुक्ति मॉडल अपनाना चाहिए. क्योंकि अगर देश का युवा नशा मुक्त होगा तो देश का विकास कई गुना तेजी से होगा.

  1. भारत सरकार ने भी नशे से मुक्ति के लिए अभियान की शुरुआत की थी.
  2. देश के 36 करोड़ लोगों तक इस अभियान को पहुंचाया गया.
  3. 50 लाख से ज्यादा लोग इसके जरिये नशा मुक्ति की शपथ ले चुके हैं.
  4. इनमें से 40 लाख नशा पीड़ितों का उपचार किया गया.
  5. इस अभियान के जरिये 755 नए नशा मुक्ति केंद्र बनवाए गए.

लेकिन एक स्टडी ये भी कहती है कि देश में 7 करोड़ से ज्यादा लोग अभी भी नशे की लत से बुरी तरह प्रभावित हैं. इसीलिए जी मीडिया ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की है. आपको हमारे इस अभियान से जुड़ना चाहिए. अपने आसपास मौजूद नशा पीड़ितों की मदद करनी चाहिए, ताकि आपका भी गांव पंजाब के रणसिंह कला गांव की तरह नशा मुक्त हो पाए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More