)
दिसंबर में कई ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव कर रहे हैं, जिनका असर मेष राशि वालों पर होगा. बदलाव की शुरुआत महीने की शुरुआत से ही होगी. सबसे पहले 2 दिसंबर 2026 को वृश्चिक में आ जाएंगे, इसके बाद 5 दिसंबर 2026 को राहु और केतु गोचर करेंगे. 11 दिसंबर को शनि आपकी ही राशि में मार्गी हो जाएंगे और 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री होंगे. इनमें से राहु गोचर और शनि की सीधी चाल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. पढ़ें मेष राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2026.
मेष करियर राशिफल दिसंबर 2026: 15 दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा है. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. आपकी नौकरी में बहुत अच्छी स्थितियां बनेंगी. व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. अगर आपने नई जॉब के लिए कहीं अप्लाई किया हुआ है और उसका परिणाम आने वाला है तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा. आपका सम्मान बढ़ेगा. अधिकारियों और सहयोगियों के साथ आपका तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा. बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण पद या कोई जिम्मेदारी वाला काम दे सकते हैं. जो भी काम आपको सौंपा जाएगा, आप उसे बहुत बढ़िया तरीके से पूरा करेंगे. आपके मन में एक उत्साह रहगा.
मेष बिजनेस राशिफल दिसंबर 2026: अगर आप एंटरप्रेन्योर हैं यानी स्वयं का काम करते हैं तो आप देखेंगे कि आपकी जिज्ञासा बढ़ गई है. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ गया है और आपके पास जो नए प्रोजेक्ट है उनको आप लागू करना चाहेंगे. यह काम आप बहुत बढ़िया से पूरा कर पाएंगे. 13 दिसंबर को गुरु के वक्री होते ही आपकी क्रिएटिविटी में इजाफा होगा. आप बहुत बढ़िया से अपने कामों को कर पाएंगे. जो लोग लेखन साहित्य कला संगीत सिनेमा आदि से संबंध रखते हैं उनके लिए तो समय बहुत ही बेहतरीन है. आप अपनी विचारधारा या आइडियाज को अच्छे से और आसानी से आगे बढ़ा पाएंगे. वहीं स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है. ऐसे ऐस्ट्रोलॉजर जो टेलीविजन से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है. यानी कि इस समय में आपका वर्चस्व बढ़ेगा, आपका कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी बढ़ेगी. लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे.
मेष मनी राशिफल दिसंबर 2026: 16 दिसंबर के बाद सूर्य का धनु राशि में प्रवेश आपके लिए धन-संपत्ति के मामले में बहुत अच्छा रह सकता है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. अगर आप जमीन जायदाद खरीदना चाहते हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. वाहन या अन्य कोई महंगी चीज भी खरीद सकते हैं. साथ ही आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होने के संकेत दिख रहे हैं.
मेष लव रिलेशनशिप राशिफल दिसंबर 2026: इस महीने कोई नया लव अफेयर शुरू हो सकता है, जो बाद में शादी तक भी पहुंच सकता है. तो समय अच्छा है. आपको इसका उपयोग करना चाहिए.
मेष ट्रैवल राशिफल दिसंबर 2026: यात्राओं का सिलसिला बना रहेगा. देश विदेश में जाने का मौका मिलेगा. कोई ऐसा कार्य बनने की पूरी-पूरी संभावना है जिसकी आपको कम उम्मीद हो.
मेष राशि पर साढ़ेसाती का असर: मेष राशि वालों के लिए 11 दिसंबर से शनि की चाल में हो रहा बदलाव काफी अच्छा रहेगा. मेष राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है, लेकिन मार्गी शनि आपको ज्यादा तंग नहीं करेंगे. लिहाजा आपको घबराने की जरूरत नहीं है.
(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)