App

सेंसर की आवाज से था परेशान: पेट्रोल छिड़का, माचिस लगाई और जला दी पड़ोसन की स्विफ्ट कार; वीडियो भी बनाया

क्या कोई शख्स अपने पड़ोसी से इतना खार खा सकता है कि उसकी कार को सरेआम दिन दहाड़े बड़े इत्मीनान से फूंककर आग के हवाले कर दिया. भले ही ये सवाल समाजशास्त्र और नैतिकता के पैमाने से पूछने लायक न हो, लेकिन गुजरात के मोरबी में ऐसा हुआ है. जहां एक शख्स ने अपनी पड़ोसन की कार में लगे सेंसर की वजह से बार-बार बजने वाले हॉर्न से तंग आकर उसने ऐसा किया और आराम से अपनी कार में बैठकर निकल गया.

सेंसर की आवाज से था परेशान: पेट्रोल छिड़का, माचिस लगाई और जला दी पड़ोसन की स्विफ्ट कार; वीडियो भी बनाया
Image Credit: (एक्स)

गुजरात के मोरबी में कार के सेंसर से बार-बार आने वाली आवाज एक शख्स को इतनी नागवार गुजरी कि उसने तैश में आकार पड़ोसन की स्विफ्ट कार को आग के हवाले कर दिया. इस मामले में हैरानी वाली बात ये भी रही कि उस शख्स ने आग लगाने के बाद अपनी करतूत का वीडियो भी बनाया. यही घटना पीछे लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच शहर में कार जलाने की एक और घटना सामने आई है. फुटेज से मिले वीडियो के आधार पर महिला वकील ने मोरबी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को पकड़कर नियमों के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है.

वकील की शिकायत पर पुलिस ने उठाया

गुजरात के मोरबी के वाघपरा इलाके में रहने वाली महिला वकील पुष्पाबेन भट्ट ने अपने घर के पास अपनी स्विफ्ट कार खड़ी की थी. उस कार में उनके पड़ोसी शिखर गोहेल ने पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया. पूरी कार आग की चपेट में आ जाने से कार धू-धूकर जली और कबाड़ में बदल गई. कार में आग लगाने वाले पड़ोसी ने केवल आग ही नहीं लगाई, बल्कि कार में आग लगाने के बाद उसने इस पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में शूट किया. पुष्पाबेन भट्ट ने शिखर जयेशभाई गोहेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

आरोपी का कबूलनामा

मोरबी में एडवोकेट की कार को आग लगाने वाले आरोपी शिखर गोहेल को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की, तो शुरुआती जांच में ये खुलासा हुआ कि एडवोकेट ने अपनी कार गली में पार्क की थी और जैसे ही उस कार को कोई जानवर या व्यक्ति छूता था, तो उसमें लगे सेंसर के चलते हॉर्न बजने लगता था. बार-बार सेंसर की आवा से तंग आकर उसने कार पर पेट्रोल को छिड़ककर जला दिया. फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज वायरल

मोरबी पुलिस के डिप्टी एसपी जे एम आल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी मामले की जांच जारी है. हम उस केस की जांच भी कर रहे हैं जिसमें ऐसी ही घटना रावापर रोड पर घटी थी. वहां भी एक कार में आग लगाने का मामला सामने आया था. उस घटना में 2 अज्ञात लोगों पर कार जलाने का आरोप लगा था. मामले की पड़ताल जारी है, जैसे ही अपडेट आएगा, आपको सूचित किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More