SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘चमत्कार नहीं तो नमस्कार नहीं’: मोहन भागवत ने इंसान के स्वभाव पर उठाया सवाल, राम-कृष्ण और बुद्ध का दिया उदाहरण

मोहन भागवत ने धर्म और आस्था को लेकर इंसानों की सोच पर चर्चा करते हुए कहा, 'लोग महापुरुषों के सामान्य कार्यों के बजाय उसके चमत्कारों से प्रभावित होते हैं.' राम, कृष्ण और बुद्ध का उदाहरण देते हुए संघ प्रमुख ने कर्म, परिस्थितियों और मनुष्य की प्रवृत्ति का हवाला देते हुए समाज और जीवन दर्शन की गूढ़ बातों और ज्वलंत समस्याओं दोनों का समाधान आसान शब्दों में समझा दिया.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 28, 2026, 07:00 IST | Updated: Nov 28, 2026, 07:47 IST
Image Credit: (आरएसएस)
Join

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कैलाश सत्यार्थी की बुक 'करुणानायक राम' के लॉन्च इवेंट में जीवन दर्शन की अद्भुत व्याख्या की है. अपने संबोधन में आरएसएस के सरसंघचालक ने भगवान श्रीराम के नाम, जीवनशैली, भक्तिभाव से लेकर 'चमत्कार' तक की व्याख्या करते हुए उन्हें आज भी प्रासंगिक बताया. भागवत ने कहा, सादगी की प्रतिमूर्ति मर्यादा पुरुषोत्तम राम का व्यक्तित्व और उदार कृतित्व अनुकरणीय है. उन्होंने ये भी बताया कि भगवान राम हों या कृष्ण उन्हें भी आम जनता के बीच गुजर-बसर करते हुए चमत्कार भी दिखाने पड़े थे, क्योंकि तब ऐसा करना तब भी जरूरी था, क्योंकि बिना चमत्कार के तो लोग आज भी नमस्कार नहीं करते हैं.

इंसान के स्वभाव पर सवाल

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने आगे कहा, 'धर्म क्या है? जब हम महापुरुषों के जीवन को देखते हैं, तो हम उनके कामों पर ध्यान देते हैं और उसके आधार पर उन्हें परखने लगते हैं. इंसानों में ये सामान्य बात है कि जब तक उन्हें कोई चमत्कार न दिखे, किसी के प्रति श्रद्धा नहीं रखते; हालांकि कई महान आत्माएं ऐसी भी हुईं, जिन्होंने कभी कोई चमत्कार नहीं दिखाया. कभी-कभी, किसी व्यक्ति के भाग्य में ऐसे काम करना लिखा होता है जो दूसरों की भलाई के लिए होते हैं और उन्हें दिखाई भी देते हैं.'

भाग्य भी प्रबल

भागवत ने आगे कहा,  'महापुरुषों की उपलब्धियों और कामों पर लोगों का ध्यान जल्दी जाता है. हम महापुरुषों के द्वारा दिखाए गए चमत्कारों के लिए उनके प्रति श्रद्धा रखते हैं. असल में, कोई व्यक्ति अंततः क्या करेगा, ये अक्सर उसके भाग्य पर निर्भर करता है. इंसान उन्हीं परिस्थितियों के अनुसार काम करता है, जिनमें वह रहता है.'

राम-कृष्ण की मिसाल

मोहन भागवत ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,  'रावण और राम में क्या अंतर था. कोई कह सकता है कि रावण अहंकारी था, जबकि राम दयालु थे. लेकिन अहंकार क्या है? यह 'मैं' और 'मेरा' के दायरे से बाहर न देख पाने की स्थिति है. हम इससे आगे क्यों नहीं बढ़ पाते? ऐसा इसलिए है क्योंकि हम एक खास सच्चाई से अनजान रहते हैं या फिर, अगर हम शब्दों में उसे जानते भी हैं, तो हमने उसे कभी महसूस नहीं किया है.'

भागवत ने आगे कहा कि कृष्ण और बुद्ध को भी अपने जीवन में कुछ चमत्कार दिखाने पड़े थे, तभी लोग उनकी ओर आकर्षित हुए क्योंकि ये सामान्य मानवीय स्वभाव है.

करुणा के वैश्वीकरण की जरूरत: भागवत

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की किताब 'करुणानायक राम' का विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करने डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे भागवत ने यह भी कहा, 'चाहे कोई समस्या देश की हो या विदेश की, अतीत की हो, वर्तमान की हो या भविष्य की, सबकी जड़ एक ही जगह है और वह है करुणा का अभाव. इसी संदर्भ में बुद्ध का शांति संदेश भी लोगों का जीवन बदलने में अहम भूमिका निभा सकता है. मैंने 'करुणा के वैश्वीकरण' का विचार पहली बार कैलाश जी से सुना और आज इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.'

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES