App

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! TMC ने लगाया आरोप, कोलकाता पुलिस ने आरोपी महिला को किया अरेस्ट

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हमले के प्रयास का मामला सामने आया है. आरोप है कि नशे में धुत्त एक महिला ने चाकू से उन पर हमले करने का प्रयास किया. पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! TMC ने लगाया आरोप, कोलकाता पुलिस ने आरोपी महिला को किया अरेस्ट

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक महिला ने कथित तौर पर नशे में चाकू से हमला किया. यह घटना तब हुई, जब ममता बनर्जी कोलकाता के मिलन संघ क्लब में पूजा का उद्घाटन करने गई थीं. कहा जा रहा है कि आरोपी महिला एक सिविक वॉलंटियर है और उसका नाम तनिष्ठा साहा है. यह आरोप तृणमूल कांग्रेस ने लगाया है. शिकायत मिलने के बाद कालीघाट पुलिस स्टेशन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

जब से बीजेपी आई, बंगाल में ध्वस्त हो गई कानून-व्यवस्था- साकेत गोखले

TMC सांसद साकेत गोखले ने आरोप लगाया कि जब से बीजेपी बंगाल की सत्ता में आई है, तब से कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. आम लोग तो छोड़िए, प्रदेश की पूर्व सीएम ममता बनर्जी तक सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ड्रग एडिक्टिड ममता दीदी के आवास पर पहुंच गई और चाकू से हमला करने की कोशिश की. जबकि उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हासिल है.

'हमले के पीछे हो सकती है बीजेपी की साजिश'

गोखले ने आरोप लगाया, इस हमले के पीछे बीजेपी की साजिश हो सकती है. असल में मोदी सरकार उन्हें खत्म करने पर तुली हुई है. इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है. देखते हैं कि पुलिस इस मामले में कोई एक्शन लेगी या इस अटैक के लिए अमित शाह की मंजूरी मिली हुई थी.

ममता के पास जाने की कर रही थी जिद- डोला सेन

TMC नेता डोला सेन ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह वाकया मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुआ. उन्होंने कहा कि आरोपी महिला की पहचान तनिष्ठा साहा के रूप में हुई है. वह नशे की हालत में ममता दीदी के आवास के बाहर पहुंची और वहां पर गंदी गालियां दी. इसके बाद चाकू निकालकर ममता बनर्जी के पास जाने की कोशिश की. डोला सेन ने कहा कि आरोपी महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताते हुए उनके पास जाने की जिद भी की. 

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुखर हैं ममता बनर्जी

बताते चलें कि बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी इन दिनों चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काफी मुखर हैं. उनके इस्तीफे की मांग को लेकर वे लगातार इंडी गठबंधन के विरोध प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं. दिल्ली में सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में भी वे शामिल रहीं. गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी दी गई, जिसमें एसआईआर की समीक्षा करने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की जांच करने की गुहार लगाई गई है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More