App

मैड संधू मर्डर केस में बड़ा एक्शन: मुख्य शूटर समेत 6 को गुजरात से दबोचा; विदेशी फंडिंग और गोल्डी ढिल्लों गैंग से लिंक

मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू कत्ल मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बताया जा रहा है कि गुजरात से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें एक मुख्य शूटर भी बताया जा रहा है.

मैड संधू मर्डर केस में बड़ा एक्शन: मुख्य शूटर समेत 6 को गुजरात से दबोचा; विदेशी फंडिंग और गोल्डी ढिल्लों गैंग से लिंक

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू कत्ल कांड में बड़ी गिरफ्तारियां हुई हैं. गुजरात से मुख्य शूटर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी. साथ यह भी बताया कि विदेशी फंडिंग और गोल्डी ढिल्लों गैंग से लिंक की जानकारी भी सामने आई है. यह गिरफ्तारी अमृतसर पुलिस से मिली जानकारी और पंजाब व गुजरात पुलिस टीमों के बीच तालमेल के बाद हुई है.

शनिवार (3 अक्तूबर) को पंजाब में मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. संधू को पंजाब के अमृतसर में लोहारका रोड पर दो गोलियां लगीं. उन्हें तुरंत गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

जालंधर का रहने वाला है 'शूटर'

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान परमिंदर उर्फ परमिंदर काका के तौर पर हुई है. जो जालंधर के गांव लोहियां खास निवासी का निवासी है.अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजीत राजियन के मुताबिक,'परमिंदर ने ही गोली चलाई थी, जिससे संधू की मौत हुई और उसने ही हमलावरों के जरिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का भी इंतजाम किया था.' राजियन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया,'उसकी भूमिका शूटर की है. उसने गोली चलाई और बाइक का भी इंतजाम किया.'

परमिंदर के अलावा कपूरथला के ताशपुर के अमनदीप सिंह, लोहियां खास के परमवीर सिंह, तरनतारन के दलावरपुर गांव के बलजिंदर सिंह उर्फ ​​लाली और विकास सिंह और खलची गांव के बलराज सिंह उर्फ ​​बंटी सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है.

मैड संधू कौन थे?

मैड संधू का असली नाम मधुसूदन संधू था, वो एक मैकअप आर्टिस्ट थे. वो पॉडकास्ट पर एक जाना-माना चेहरा बन गए थे, जहां वे मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते थे. हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर होमोफोबिक (समलैंगिकों केप्रति नफरत भरी) गालियों का सामना करना पड़ता था.

3 अक्टूबर को अमृतसर में लोहारका रोड पर एक कार वॉश सेंटर के पास मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी थी. पुलिस ने बताया था,'हमलावरों ने मौके से भागने से पहले गोली चलाई थी. संधू को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्यादा जख्म होने की वजह से उनकी मौत हो गई.' DCP पीएस विर्क ने कहा,'पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और वे जल्द से जल्द मामले को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं. 

(इनपुट-एजेंसियां)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More