SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महाराष्ट्र में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, गुलाल उड़ाने को लेकर हुआ था विवाद; भारी पुलिस बल तैनात

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामला गुलाल उड़ाने को लेकर शुरू हुआ. हालांकि, पुलिस ने बीच बचाव किया और स्थिति को नियंत्रित किया.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 22, 2026, 07:37 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:06 AM IST
Image Credit: महाराष्ट्र में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस में पथराव. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
Join

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर मालेगांव शहर में टीपू सुल्तान चौक के पास दु्र्गा प्रतिमा विसर्जन जूलुस के दौरान गुलाल उड़ाने को लेकर दो पक्षों में  विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया और जुलूस पर पथराव देखने को मिला. पुलिस के अनुसार, ये विवाद गुलाल उड़ाने को लेकर शुरू हुआ और फिर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई और फिर पथराव हुआ.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मी तुरंत पहुंचे और भीड़ को शांत कराया. स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस के साथ एसआरपीएफ और आरएएफ (RAF) के जवानों को तैनात किया गया है. हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने आसपास मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की कोशिश भी की. 

गाड़ियों की गई तोड़फोड़

शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना टीपू सुल्तान चौक के करीब की है, जहां पर विसर्जन जुलूस के दौरान गुलाल उड़ाने को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद ये मामला बढ़ता गया फिर नौबत पत्थरबाजी तक पहुंच गई. घटना के बाद आक्रोशित कुछ लोगों ने आसपास खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की कोशिश भी की. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर भारी पुलिस बस तैनात है और कुछ क्षतिग्रस्त वाहन खड़े हैं.

बताया गया कि घटना की जानकारी होते ही हिंदुत्वादी संगठन के कार्यकर्ता नाराज हो गए और स्थानीय पुलिस स्टेशन के सामने बैठकर धरना दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग रखी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विसर्जन जुलूस को रोका. घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है भारी संख्या में सुरक्षा के जवान तैनात हैं. 

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

स्थिति को बिगड़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. वाशिम के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी रामकृष्ण पवार ने कहा कि  घटना के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी हुई. पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए स्थिति को नियंत्रित किया. सावधानी बरतते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में किसी मकान में तोड़फोड़ या नुकसान की जानकारी नहीं है. मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करने की प्रक्रिया शुरू है. स्थिति शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) और RAF के जवानों को तैनात किया गया है. 
यह भी पढ़ें: लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: LAHDC कारगिल भंग, 8 नई परिषदों और 100 सीटों का खाका तैयार

यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी का पता नहीं, लेकिन मंत्री जी सौ फीसदी नशे में थे; खुद स्वास्थ्य मंत्री हैं, पर राज्य में 65% विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES