)
महाराष्ट्र में एक शादी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 22 साल की श्रवणी राणे और 26 साल के मोहम्मद फैज ने हाल में ही शादी रचाई. इस शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन की मां की नीलेष राणे की ओर से मेघवाड़ी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फैज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.
उधर, श्रावणी ने कहा कि अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी है और उसको कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि राजनीति के नाम पर उनके परेशान किया जा रहा है. थाने में शिकायत बाद फैज ने कोर्ट का रुख किया, जहां से मुहम्मद फैज अकबर खान को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर अग्रिम जमानत मिल गई है.
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रावणी ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की. श्रावणी ने दावा किया कि उन्होंने धर्म नहीं बदला. श्रावणी ने पुलिस के सामने भी यही बयान दिया. सबसे खास बात है कि उनके आधार और पैन कार्ड पर आज भी 'श्रावणी नीलेश राणे' लिखा है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद हुए रिशेप्शन के लिए छपवाए गए कार्ड पर 'आयशा' लिखा होने के कारण लोगों को शक हुआ.
श्रावणी का कहना है कि घर के लोग प्यार से उसको आयशा बुलाते हैं और पहनावे या नाम से किसी का धर्म तय नहीं किया जा सकता है. श्रावणी ने बताया कि वह फैज को स्कूल से जानती है और साल 2022 से दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. शादी के बाद मां से फोन पर बात भी हुई थी.
बीजेपी नेता किरट सौम्या के साथ श्रावणी की मां नीलेशा राणे थाने पहुंची थीं. सौम्या ने आरोप लगाया कि हिंदू लड़की को फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए गए और शादी का झांसा देकर धर्म बदलवाया गया. दावा है कि शादी के करीब 3 हफ्ते बाद मुस्लिम रीति से शादी की गई, जिसके बाद यह क्लियर हो गया कि दाल में कुछ काला है. बीजेपी नेता के आरोप पर श्रावणी ने पलटवार किया है और उसके शुद्ध राजनीति करार दिया है.
श्रावणी की मां नीलेशा राणे ने दावा किया कि उनकी बेटी ने धर्म बदल लिया है. नीलीषा की ओर से इसी साल मई मई में भी धर्म परिवर्तन की शिकायत की गई थी. उन्होंने पूछा कि शादी मराठी रीति से क्यों नहीं की गई और वह बुर्का क्यों पहनती है. उन्होंने फैज पर बेटी को धमकाने का आरोप भी लगाया. नीलीषा का कहना है वह अपनी बेटी की शादी नहीं मानती हैं और उन्होंने कोर्ट से अपील करते हुए बेटी को न्याय मिले.