SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फिर गले लगा ली मौत... बंद फ्लैट में 3 भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी; पुलिस को जांच में क्या मिला?

महाराष्ट्र के विरार में एक फ्लैट में तीन भाई बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को आशंका है कि तीनों ने आत्महत्या की है. मृतक के फोन से एक वीडियो भी मिला है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 29, 2026, 02:33 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 02:41 PM IST
Image Credit: महाराष्ट्र में एक घर में तीन भाई-बहनों के शव मिलने से सनसनी.
Join

महाराष्ट्र के विरार से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां पर एक बंद पड़े फ्लैट में भाई-बहनों के शव मिले हैं. मृतकों में दो भाई और उनकी बहन शामिल है. शुरुआती तौर पर पुलिस को आशंका है कि सभी ने आत्महत्या की होगी. फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है. पूरी घटना  विरार पश्चिम की ग्लोबल सिटी स्थित के. एवेन्यू इमारत की है. जिस फ्लैट में तीनों लोगों का शव मिला वह बंद था.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस तीनों के शव विंग डी के फ्लैट नंबर 1203 से बरामद किए गए। इस घटना को लेकर बोलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावले ने कहा कि बीती रात पड़ोसियों को संबंधित फ्लैट से दुर्गंध आई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर फ्लैट के भीतर प्रवेश किया, जहां तीनों मृत अवस्था में मिले.

मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 40 से 45 साल के बीच की बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मृतकों ने मौत से पहले मोबाइल फोन पर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या की बात स्वीकारी थी. हालांकि, फिलहल घटना के पीछे वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस को आशंका है कि तीनों ने जगह खाकर आत्महत्या की होगी.

सभी संभावित एंगल से जांच शुरू

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों में एक कैंसर पीड़ित था और घर में पैसों की तंगी भी थी. वर्तमान में पुलिस इस मामले में सभी संभावित एंगल की जांच कर रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. इस पूरे प्रकरण में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट, मोबाइल फोन में मिले वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिससे मौत की असली वजह के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. (इनपुट- आईएएनएस)

यह भी पढ़ें: वायरल: विराट अनुष्का भी खा चुके हैं यहां का डोसा, बेंगलुरु के मशहूर CTR पर गंभीर आरोप, होटल ने क्यों मांगी माफी

यह भी पढ़ें: नशीली कफ सिरप का स्टॉक बरामद: करीब सवा लाख कीमत की 600 बोतलें जब्त, गुजरात पुलिस की रेड में क्या पता चला?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES