SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लश्कर के 2 आतंकी ढेर: ‘लास्ट सर्वाइविंग कमांडर’ लतीफ भट भी मारा गया, CRPF टीम पर हमले में था शामिल

कुलगाम में दो लश्कर के आतंकी ढेर हुए हैं. ये दोनों सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमले में शामिल थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकियों में से एक लतीफ भट इलाके में लश्कर का एक मात्र जीवित कमांडर था, जिसे मार गिराया गया.

Written By Khalid Hussain Edited By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 16, 2026, 14:02 IST | Updated: Nov 16, 2026, 14:34 IST
Image Credit: लतीफ भट ढेर (AI)
Join

दक्षिण कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में लतीफ भट भी मारा गया जो कि घाटी में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल था. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के लारू इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं. इनमें लश्कर का एकमात्र जीवित कमांडर लतीफ भट भी शामिल था. डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि दोनों आतंकवादी कुलगाम में सीआरपीएफ पर हाल में हुए आतंकी हमले में शामिल थे.

कुलगाम हमला: CRPF जवानों पर की फायरिंग

इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए थे. सुरक्षा एजेंसियों को शक था कि करीब 22 साल का लतीफ बट दक्षिण कश्मीर में सक्रिय है. पुलिस के मुताबिक, भट घाटी में सक्रिय बचा हुआ एकमात्र स्थानीय आतंकवादी था. 

लतीफ भट का नाम अनंतनाग में एक पुलिस हेड कांस्टेबल और कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो गैर-स्थानीय मजदूरों की टारगेट किलिंग में भी सामने आया था.

आपको बताते चलें कि लतीफ भट काफी समय से जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सेना और सुरक्षाबलों के राडार पर था. आज हुई मुठभेड़ में ढेर आतंकी सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग करके फरार हो गए थे, लेकिन चंद दिनों में इन्हें इनके बिल से बाहर निकालकर सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों और उनके स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. बीते कुछ दिनों में कुलगाम के अलग-अलग इलाकों से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. इस दौरान करीब सुरक्षा बलों ने करीब 300 संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर्स से पूछताछ की थी.

इनपुट पर एक्शन

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमले की जांच में पुलिस अधिकारियों को बड़ा सुराग मिला था. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य हैंडलर सज्जाद गुल ने लतीफ भट के नेटवर्क के जरिए इस हमले को अंजाम दिया था. सज्जाद गुल एक कश्मीरी आतंकवादी और द रेजिस्टेंस फ्रंट का संस्थापक है, जो एक नामित आतंकवादी समूह है जो 2019 से जम्मू और कश्मीर में सक्रिय है.

गुल पीओके में छिपा है और वहीं से अपनी आतंकी दुकान चला रहा है. लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य हैंडलर सज्जाद गुल ने OGW नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए लतीफ भट के जरिए इस हमले की साजिश रची थी. 

आलाअधिकारियों ने डाला था डेरा

देश की प्रमुख जांच एजेंसियां, NIA और SIA भी इस आतंकी हमले की जांच में शामिल हुई थीं. इसके अलावा, 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह ने भी कुलगाम का दौरा किया ताकि वे खुद हालात का जायजा ले सकें.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सैयद खालिद हुसैन जम्मू-कश्मीर के एक पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं, जिन्हें 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है. साल 2014 से 'ज़ी न्यूज़' में चीफ  स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम कर रहे हैं.जी मीडिया से पहले हुसैन ने न्यूज़ 18 में नौ साल तक सीनियर कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम किया. हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत डीडी न्यूज से की थी. हुसैन ने अपनी तालीम श्रीनगर के पब्लिक स्कूल और डीएवी हाई स्कूल से हासिल की. फिर ग्रेजुएशन तक का सफ़र एस.पी हायर सेकेंडरी स्कूल और अमर सिंह कॉलेज से पूरा किया. उसके बाद मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली के सर अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पूरी की. इसके अलावा हुसैन लेखक फ़िल्म/ वीडियो कैमरा का स्पेशल कोर्स एफटीआई पुणे से कर चुके हैं.  मुंबई और दिल्ली में कई साल काम करने के बाद 2004 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काम करना शुरू किया. डीडी न्यूज़, डीडी कश्मीर, BAG फ़िल्म्स में फ्रीलांस काम किया. हुसैन पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई मुद्दों को बेहतरीन तरीके से कवर कर रहे हैं. लद्दाख से लेकर मुंबई तक हुसैन भारत के कई शहरों से रिपोर्टिंग कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES