कोलकाता में इन दिनों दुर्गा पूजा की धूम है. इस उत्सव से पहले शहर की सड़कों को जो सुंदर बनाने का काम किया गया था वह अब लोगों की जान पर बन आया है. बुधवार को शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले चिंगरीघाटा फ्लाईओवर पर तीन बाइकें फिसलकर गिर गईं और उन पर सवार लोग धड़ाम से नीचे गिरकर फिसलते नजर आए. यह हादसा बाइक्स के पीछे चल रही कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया. यह वही फ्लाईओवर है, जिसे पिछले हफ्ते ही पेंट किया गया था. रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक फ्लाईओवर को ब्लॉक रखा गया था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए हादसे के वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुधवार दोपहर हल्की बारिश हो रही थी. फ्लाईओवर के जिस हिस्से को इंद्रधनुषी रंगों में रंगा गया था, वहां बाइक सवार बेहद सावधानी से धीमी गति में वाहन चला रहे थे. इसके बावजूद, जैसे ही वे फ्लाईओवर के एक हल्के मोड़ पर पहुंचे, सड़क की ग्रिप पूरी तरह खत्म हो गई और तीनों राइडर लगभग एक साथ अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े.
Bikes sliding like nine pins on the slippery newly painted Pride Flyover (Chingrighata flyover) in kolkata. Wonder which asshole babu came up with this ridiculous idea and who was he or she trying to impress with this Busllshit? BJP govt has started becoming a disaster for Bengal already. Pleasing the CMs orientation more important than human lives? https://t.co/AXuEvG2NQM
— Vinay Kumar Dokania (@VinayDokania) October 14, 2026
दरअसल, शहर के सुंदरीकरण की मुहिम के तहत चिंगरीघाटा फ्लाईओवर पर नया पेंट किया गया था. बारिश के चलते सड़क इतनी ज्यादा फिसलनी हो गई कि एक के बाद एक तीन बाइक सवार फिसलकर बुरी तरह गिर पड़े. दुर्घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KMDA) और हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर्स (HRBC) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो चुके हैं.
अब आरोप लग रहे हैं कि सड़क को रंगने के लिए मानक 'थर्मोप्लास्टिक' मटीरियल (जिसमें एंटी-स्किड गुण होते हैं) की जगह नॉर्मल एनामेल पेंट का यूज़ किया गया है, जिसकी सतह पानी पड़ते ही चिकनी हो जाती है और यही वजह रही कि बुधवार को हल्की बारिश ने इस व्यस्त सड़क को खतरनाक स्केटिंग रिंक में बदल दिया. सुंदरीकरण की इस योजना में चिंगरीघाटा के अलावा अरबिंदो सेतु, धन धान्य सेतु, चेतला ब्रिज और ईएम बाईपास पर मेट्रोपॉलिटन क्रॉसिंग के पास दो पुलिया भी शामिल हैं.
यह सुंदरीकरण अभियान राज्य में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव का हिस्सा है, जिसका भव्य आगाज़ हो चुका है. 10 अक्टूबर को महालया के मौके पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में करीब 40,000 लोगों की मौजूदगी में एक भव्य आयोजन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत हुई है. इस बार सत्ता में आई बीजेपी सरकार इस आयोजन को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट कर रही है.