SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कर्नाटक का अपमान': CM डीके शिवकुमार बीजेपी के आरोपों को सिरे से नकारा, बोले- राहुल ने सतर्क किया था

बीजेपी का आरोप है कि 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार को धक्का मारा था. बीजेपी के आरोपों को डीके शिवकुमार ने सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि राहुल गांधी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 14, 2026, 09:56 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 10:35 AM IST
Image Credit: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (File Photo- ANI)
Join

कर्नाटक मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बीजेपी के उन आरोपों को सिरे से नकार दिया है, जिसमें राहुल गांधी की ओर से उन्हें धक्का देने का दावा किया गया था. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी भ्रम फैला रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें धक्का नहीं दिया, बल्कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मेरे प्रति चिंता दिखाते हुए मुझे पीछे चल रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी. दरअसल, यह पूरा वाकया 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' से जुड़ा हुआ है. बीजेपी ने इस मार्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वीडियो में राहुल गांधी अपने साथ चल रहे डीके शिककुमार को पीछे धकेलते हुए दिख रहे हैं. बीजेपी ने इसे सीएम डीके शिवकुमार के साथ-साथ पूरे कर्नाटक का अपमान बताया है.

हिमंता बिस्वा सरमा ने अपना अनुभव बताया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस वीडियो की आलोचना करते हुए पूछा था कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस व्यवहार को स्वीकार करेंगे? उन्होंने इस घटना की तुलना अपने पुराने अनुभव से भी की. हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ ऐसा ही व्यवहार करते हैं. 

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2015 में उन्होंने एक स्वाभिमानी असमिया होने के नाते अपमान सहने से इनकार कर दिया था. असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि डीके शिवकुमार केवल एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं. उनका अपमान पूरे कर्नाटक का अपमान है.

BJP को डीके शिवकुमार का जवाब

बंगलूरू दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी इस वीडियो की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को पीढ़ियों से विशेषाधिकार विरासत में मिले, तो उसके चेहरे पर इसी तरह का अहंकार दिखाई देता है. उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अपमान, राज्य के सात करोड़ लोगों के सम्मान से जुड़ा है. 

हालांकि, अब खुद मुख्यंत्री डीके शिवकुमार ने इन आरोपों का खंडन कर दिया है. डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा कि हमारी लड़ाई लोकतंत्र के लिए है, ध्यान भटकाने के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मेरी सुरक्षा की चिंता थी.

ये भी पढ़ें- 2029 में फिर करारी हार के लिए तैयार रहें राहुल गांधी, विपक्ष पर अमित शाह का जोरदार हमला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES