App

2029 में फिर करारी हार के लिए तैयार रहें राहुल गांधी, विपक्ष पर अमित शाह का जोरदार हमला

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पीएम मोदी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं. शाह ने कांग्रेस को घेरा और लगातार चुनाव हारने के बाद उन्हें आत्ममंथन करने की सलाह दी.

2029 में फिर करारी हार के लिए तैयार रहें राहुल गांधी, विपक्ष पर अमित शाह का जोरदार हमला
Image Credit: मोदी की लोकप्रियता नहीं पचा रहे हैं राहुल गांधी, अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के लगातार CEC ज्ञानेश कुमार पर कर रहे हमले और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद  उनके आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पिछले 41 सालों से कांग्रेस नहीं जीती है क्या इसके पीछे की वजह भी एसआईआर है.

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने गुजरात, बंगाल, बिहार सहित कई राज्यों का नाम लेते हुए गिनवाया जहां कांग्रेस की बीते कई दशकों से सरकार नहीं बनी हैं. अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस देश की जनता के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं. वो लगातार चुनाव हार रहे इसके लिए उन्हें ऐसे आरोपों की बजाए अपनी हार को लेकर आत्ममंथन करना चाहिए. 

विपक्ष लगातार चौथी हार की ओर बढ़ रहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'मैं राहुल गांधी और उनके साथियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें. NDA 2029 के आम चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने जा रहा है, और कांग्रेस एक और हार की ओर बढ़ रही है यह उसकी लगातार चौथी हार होगी...' 

2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें...

शाह ने आगे कहा, 'मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि इस देश की जनता SIR की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की आपकी रणनीति को पूरी तरह समझ चुकी है और वे अब आपकी चालों में नहीं फंसेंगे. मैं राहुल और उनके साथियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें. NDA 2029 के आम चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने जा रहा है, और कांग्रेस एक और हार की ओर बढ़ रही है. यह उसकी लगातार चौथी हार होगी.' 

कई राज्यों में दशकों से सत्ता में नहीं आई कांग्रेस

अमित शाह ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिपुरा में 33 साल से जीत नहीं पाई है, जबकि पश्चिम बंगाल में उसे 54 साल से कोई जीत हासिल नहीं हुई है. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस गुजरात, बंगाल और त्रिपुरा जैसे राज्यों में तीन-तीन, चार-चार और पांच-पांच दशक से चुनाव हारती रही है. 

SIR को लेकर राहुल गांधी से सवाल

उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस की इन हारों के लिए SIR को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जबकि यह प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब से कांग्रेस के प्रमुख नेता बने, फिर पार्टी अध्यक्ष रहे और अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, तब से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है. अमित शाह ने सवाल उठाया कि इन हारों के लिए SIR को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ravindra Pratap Singh

Ravindra Pratap Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More