SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

India-Japan Naval Exercise: समुद्र में दिखी भारत-जापान की ताकत, हिंद महासागर में गरजे दोनों देशों के युद्धपोत

इंडियन नेवी और जापानी नेवी के बीच बाइलेटरल नेवल एक्सरसाइज 'जाइमेक्स-2026' हुई. इस एक्सरसाइज का फोकस इंडो पैसिफिक में बढ़ते मैरीटाइम कोऑपरेशन के बीच दोनों नेवी के बीच ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन, इंटरऑपरेबिलिटी और आपसी समझ को बढ़ाना था.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 17, 2026, 14:26 IST | Updated: Nov 17, 2026, 14:30 IST
Join

India-Japan Naval Exercise: भारत और जापान के नवल वॉरशिप ने समुद्र में मिलिट्री एक्सरसाइज की. इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का युद्धपोत 'INS सह्याद्रि' शामिल हुआ था. वहीं, जापानी नेवी की ओर से वॉरशिप 'जेएस इसे' ने हिस्सा लिया था. दोनों देशों के युद्धपोतों ने यहां अपनी ऑपरेशनल क्षमता और तालमेल को परखा.   
भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच यह द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'जाइमेक्स-2026' था. इस दौरान दोनों युद्धपोतों ने टैक्टिकल मिलिट्री एक्सरसाइज, कम्युनिकेश एक्सरसाइज और एक दूसरे के जहाजों पर हेलीकॉप्टर उतारने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया. यह अभ्यास समुद्र में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मददगार साबित हुआ है.

एक दूसरे की ऑपरेशनल प्रोसीजर को समझा

इस अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं ने एक दूसरे की ऑपरेशनल प्रोसीजर और क्षमताओं को समझने के साथ समुद्र में मिलकर अभियान चलाने का अभ्यास किया. अभ्यास में टैक्टिकल मिलिट्री एक्सरसाइज के जरिए दोनों युद्धपोतों ने समुद्री परिस्थितियों में आपसी तालमेल और परिचालन समन्वय को परखा. वहीं, कम्युनिकेश एक्सरसाइज के जरिए समुद्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा, एक जहाज से दूसरे जहाज पर हेलीकॉप्टर उतारने का अभ्यास भी किया गया. इससे दोनों नौसेनाओं को संयुक्त समुद्री अभियानों के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव मिला.

अनुभव भी साझा किए

अभ्यास के दौरान दोनों देशों के नौसैनिकों ने अपने पेशेवर अनुभव भी साझा किए. इससे एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने और साथ मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ाने का अवसर मिला.

डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय नौसेना के INS सह्याद्रि की इस अभ्यास में भागीदारी भारत और जापान के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाती है. दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच ऐसे अभ्यास आपसी विश्वास मजबूत करने, परिचालन तालमेल बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित और स्थिर समुद्री वातावरण बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हैं.

टोक्यो में मुलाकात

गौरतलब है कि जहां नौसेनाओं ने यह अभ्यास पूरा किया है, तो वहीं टोक्यो में भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की चौथी '2 प्लस 2 वार्ता' होने जा रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इस उच्चस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। यह वार्ता बुधवार से जापान में शुरू होगी. ( इनपुट- IANS) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES