)
Weather Update today: मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बारिश के चलते तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट के आसार हैं. दक्षिण की बात करें तो आज वहां भी कई शहरों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट है. वहीं कई राज्यों में ओले गिरने का पूर्वानुमान लगाया गया है. आइए जानते हैं देश के मौसम का हाल.
17 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है.
पंजाब में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है. 17 अक्टूबर को दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है, जबकि सुबह और रात में ठंड बढ़ती रहेगी. दिन के तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी, लेकिन ये सामान्य के करीब बना रहेगा. हालांकि, हिमाचल में हो रही बर्फबारी के चलते कई शहरों में रात के तापमान में कुछ गिरावट दिख सकती है.
यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट है. यहां भी मौसम में भी सर्द-गर्म बना रहेगा. आईएमडी के मुताबिक 17 अक्टूबर को कई शहरों में झमाझम बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही आज 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है.
उत्तराखंड और हिमाचल में 17 अक्टूबर को भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, आईएमडी यानी मौसम विभाग ने कोई येलो, रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया है.
राजस्थान में मौसम का मिला-जुला रूप दिखेगा. मौसम विभााग के पूर्वानुमान के मुताबिक हिल स्टेशन माउंटआबू के अलावा पिंकसिटी जयपुर, ख्वाजा की नगरी के नाम से मशहूर अजमेर, भरतपुर और कोटा में बिजली कड़कने के साथ हल्की रिमझिम बारिश से पारा डाउन होने के आसार हैं. वहीं दूसरी ओर जैसलमेर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
आंध्र प्रेदश और केरल में तेज आंधी आने की संभावना जताई गई है.
Daily Weather Briefing (16-10-2026) The Wet spell with heavy falls is likely to continue over south peninsular India till 22nd October, 2026. https://t.co/AU4QtOigMO
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 16, 2026
इस तरह आज देश का मौसम के कई मिलेजुले रंग देखने को मिल रहे हैं.