App

2 राज्य, 4 जिले और 400 KM का सफर... आखिर पुलिस से बचकर लाशें कैसे ले जाता रहा बेंगलुरु का सीरियल किलर?

बेंगलुरु के कैब ड्राइवर इंदु शेखर ने अपनी पत्नी, सास, सालों और उनकी पत्नियों समेत परिवार के सात सदस्यों की बड़ी बेरहमी से हत्या की थी. पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने लाशों को 2 राज्यों के 4 जिलों में अलग-अलग जगहों पर फेंका था. इसके बाद भी वह कानून से बच नहीं सका.

2 राज्य, 4 जिले और 400 KM का सफर... आखिर पुलिस से बचकर लाशें कैसे ले जाता रहा बेंगलुरु का सीरियल किलर?
Image Credit: सीरियल किलर इंदु शेखर पर अब पुलिस ने बड़ा खुलासा (AI तस्वीर)

बेंगलुरु में पत्नी समेत परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने वाले सीरियल किलर इंदु शेखर पर अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की नजर अपनी सास की प्रॉपर्टी पर थी. आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके अगले ही दिन अपने दोनों सालों (शिवकुमार और शंकर) को मार दिया. इसके बाद दोनों सालों की पत्नियों (नलिनी और दिव्या) की हत्या की. फिर सास रुपावती का मर्डर करने के बाद आरोपी ने साले शंकर के बेटे पुनीत की हत्या की थी. आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में इन हत्याओं को अंजाम दिया. शातिर ने इन लाशों को 2 राज्यों के 4 जिलों में अलग-अलग जगहों पर फेंका, ताकि पुलिस किसी भी तरह इन हत्याओं को आपस में कनेक्ट में ना कर सके.

फर्जी पत्रकार बनकर पुलिस को दिया चकमा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वैसे तो कैब ड्राइवर है, लेकिन लाशों को ठिकाने के लिए वह 'फर्जी पत्रकार' बन जाता था. उसने अपनी गाड़ी के आगे पीछे 'PRESS' का साइन लगाकर 400 किमी का सफर तय किया. गाड़ी की डिग्गी में लाश होने के बावजूद भी वह एकदम सामान्य व्यवहार करता था, इसी वजह से पुलिस को उस पर जरा सा भी शक नहीं होता था. 

'PRESS' का साइन बोर्ड लगा होने के कारण पीली नंबर प्लेट के बावजूद उसकी टोयोटा इटियॉस कार को पुलिसवाले चेक नहीं करते थे. ट्रैफिक चेकिंग में तैनात पुलिसकर्मियों को लगता था कि दशहरा-दिवाली की छुट्टियों पर मीडियाकर्मी घूमने जा रहा होगा.

आरोपी की शातिर चालों से पुलिस भी हैरान!

पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इंदु शेखर एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था और खुद को पत्रकार साबित करने के लिए उसने मीडिया का 'फर्जी पहचान पत्र' व 'विजिटिंग कार्ड' भी बनवा रखा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक-एक करके शवों को ठिकाने लगाया था. 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सास और सालों की हत्या करने के बाद उनके अंगूठे के निशान स्टाम्प पेपर पर लिए थे, ताकि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में किया जा सके. सीरियल किलर की शातिर चालों को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. फिलहाल, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सभी सातों शवों को बरामद कर लिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More