सऊदी में हूतियों का हवाई आतंक: दिल्ली से रियाद जा रही फ्लाइट ने अचानक लिया यू-टर्न; 10 अक्टूबर तक उड़ानें बंद
हूतियों के लगातार हमलों के बाद सऊदी अरब को लेकर भारत अलर्ट हो गया है. हमलों के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट ने बीच रास्ते से ही यू-टर्न ले लिया है और भारत सरकार ने भी एडवायजरी जारी कर दी है.
यमन के हूती और सऊदी अरब के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हूतियों ने अब एयरपोर्ट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ने लगा है. नई दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की AI2243 फ्लाइट को बीच रास्ते ही यू टर्न लेना पड़ गया. बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 10 अक्टूबर 2026 तक रोक दी हैं.
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया का विमान गुजरात के ऊपर से होते हुए अरब सागर की तरफ बढ़ रहा था. इसी बीच पायलट्स ने सुरक्षा हालात को देखते हुए रियाद जाने की बजाए, वापस दिल्ली लौटने का फैसला लिया. एयरलाइंस ने यह फैसला हूतियों के जरिए सऊदी अरब के अलग-अलग एयरपोर्ट्स किए जा रहे हमलों के चलते लिया है.
एयर इंडिया PR की तरफ से जारी किए जा रहे संदेश के में कहा,'हालात को देखते हुए, एयर इंडिया ने 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं. टिकट रद्द होने पर प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा रहा है. हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.'
हूतियों ने सऊदी अरब के जिन एयरपोर्ट्स को निशाना बनाया है, उनमें रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल हैं. किंग खालिद एयरपोर्ट पर एक शख्स की मौत, जबकि 8 घायल हुए हैं. वहीं आभा एयरपोर्ट पर 2 लोगों की मौत हुई 28 अन्य जख्मी हुए हैं. इन हमलों की जिम्मेदारी हूतियों ने ली है.
सऊदी अरब और हूती आपस में क्यों लड़ रहे हैं. डिटेल में जानने के लिए यहां क्लिक करें
हूतियों ने बताया क्यों हो रहे हैं हमले
हूती संगठन का कहना है कि ये हमले सऊदी अरब की तरफ से यमन पर किए गए हमलों के जवाब में किए गए. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया,'सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया.' दूसरी तरफ भारत सरकार ने भी भारतीयों नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने को कहा है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी होने वाले आधिकारिक निर्देशों पर सख्ती से पालन करें. इसके अलावा हूती प्रवक्ता ने दुनिया की एयरलाइंस को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि सऊदी एयरस्पेस अब उनके सैन्य अभियानों का क्षेत्र बन गया है.
भारतीयों के लिए सरकार की तरफ से एडवायजरी जारी
दूसरी तरफ भारत सरकार ने भी भारतीयों नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने को कहा है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी होने वाले आधिकारिक निर्देशों पर सख्ती से पालन करें.
- मौजूदा घटनाओं से जुड़े वीडियो या खबरें शेयर/रीपोस्ट न करें.
- किसी भी जानकारी के लिए दूतावास के आधिकारिक चैनलों से अपडेट लेते रहें.
- रियाद में मौजूद भारतीय दूतावास और जेद्दा के भारतीय वाणिज्य दूतावास सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.
- जरूरत पड़ने पर दूतावास की तरफ से नई एडवाइजरी जारी की जाएगी.
- किसी भी इमरजेंसी हालत में 24x7 PBKS हेल्पलाइन 8002471234 पर संपर्क किया जा सकता है.
- भारतीय समुदाय को दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपडेट लेने की सलाह दी गई है.