SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SIR पर घमासानः हामिद अंसारी का बड़ा बयान, प्रोटेस्ट पर बोले- अपना देश ऐसे ही चलता है

अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अब SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपना देश ऐसे ही चलता है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 22, 2026, 09:00 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 10:08 AM IST
Image Credit: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (File Photo- ANI)
Join

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने इस बार SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान दिया है. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हाल ही में हुए प्रदर्शनों पर हामिद अंसारी ने कहा कि अपना देश ऐसे ही चलता है. इतना ही नहीं उन्होंने प्रदर्शनकारियों का भी समर्थन किया. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि आखिर ये भी अपने लोग हैं. यह हमारी ही जनता है, किसी और की नहीं. पूर्व उपराष्ट्रपति ने यह बातें एक रामलीला कार्यक्रम में कहीं. दशहरा और रामलीला पर पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी त्योहार का संदेश सिर्फ एक ही होता है कि सब खुश रहें. सब मिलकर त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि मैं पिछले 15-20 वर्षों से यहां हर साल आ रहा हूं. 

 

 

विवादित बयान देते रहे हैं हामिद अंसारी

बता दें कि हामिद अंसारी अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. उपराष्ट्रपति के पद से हटने के बाद हामिद अंसारी ने देश में असहिष्णुता बढ़ने का विवादित बयान दिया था. अगस्त 2017 में उन्होंने कहा था कि देश के मुसलमानों में असुरक्षा की भावना दिखाई पड़ती है. जुलाई 2018 में उन्होंने देश में डर का माहौल होने की बात कही थी. उनके इस बयान पर भी काफी सियासी घमासान देखने को मिला था. 

साल 2021 में उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में देश में लगातार असहिष्णुता बढ़ने का आरोप लगाया था. इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया था और इसमें अमेरिका के 4 सांसद भी शामिल हुए थे. जनवरी 2022 में उन्होंने फिर से इसी तरह का बयान देते हुए कहा था कि देश में मजहब के आधार पर असहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है.

SIR पर विपक्ष की बैठक आज

उधर, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेता आज (गुरुवार, 22 अक्टूबर) को एक बार फिर से अपनी रणनीति तय करने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज इंडिया ब्लॉक की एक बैठक बुलाई है. इसमें विपक्षी दलों के नेता वर्चुअली हिस्सा लेंगे. इस बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें- CEC के खिलाफ रण: ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर फिर लामबंद होगा विपक्ष, ऑनलाइन बैठक में बनेगी आगे की रणनीति; 1 नवंबर दिल्ली में रैली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES