SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फायर ब्रिगेड की गाड़ी से BJP विधायक ने धुलवाया घर: वीडियो वायरल होते ही बरपा हंगामा, दमकल विभाग ने 2700 रुपये वसूली फीस

गुजरात के दाहोद जिले में बीजेपी विधायक का बंगला फायरब्रिगेड की गाडियों से धुलवाने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. अग्निशमन विभाग ने बाद में बीजेपी विधायक फीस भी वसूली.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 06, 2026, 12:27 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 12:30 PM IST
Image Credit: गुजरात में वीआई कल्चर पर उठे सवाल. (फोटो- सोशल मीडिया)
Join

गुजरात के दाहोद जिले में एक बीजेपी विधायक ने अपना बंगला धुलवाने के लिए दमकल की वाहन को बुलवा लिया. मिली जानकारी के अनुसार, मामला बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बच्चा खाबर के बंगला धुलवाने से जुड़ा है. जिसके लिए करीब 24 किलोमीटर दूर से दवगढ़ बारिया नगरपालिका की दमकल की गाड़ी को भेजा गया. इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, हंगामा मच गया.

वीडियो में देवगढ़ बारिया नगरपालिका के फायरमैन खाबर के घर की दीवार पर पानी की बौछार करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि जब वह गाड़ी भेज रहे थे, तो उन्हें कॉल के मकसद के बारे में जानकारी नहीं थी. अधिकारियों ने कहा कि जब उन्हें पूरी बात का पता चला, तो खाबर परिवार से इसकी फीस वसूली गई. फायर डिपार्टमेंट ने करीब 2700 रुपये फीस वसूली.

फायरब्रिगेड की गाड़ियों से विधायक जी का घर धुला

देवगढ़ बारिया नगरपालिका के अध्यक्ष धर्मेश कलाल ने बताया कि जिस दौरान फायरकर्मी मौके पर पहुंचे, तो उन्हें घर की बाहरी दीवारों को धुलने के लिए कहा गया. इसके बाद कर्मचारियों ने काम शुरू किया और फायर चीफ को फोन किया, जिन्होंने रुकने को कहा. कलाल ने बताया कि इस बारे में मेरे पास भी कॉल आई और मैंने उनसे इसकी फीस वसूलने को कहा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्निशमन अधिकारी मयूर चौहान ने कहा कि हमें नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेश कलाल का फोन आया कि आग लगने की सूचना मिली है. मैंने उनसे पूछा कि क्या यह कोई खास कॉल है या आग लगने की सूचना है. उन्होंने मुझे फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी भेजने को कहा. जब हमारे कर्मचारी वहां पहुंचे, तो विधायक ने कर्मचारियों से घर की बाहरी दीवार धुलने को कहा.

कांग्रेस ने BJP को घेरा

इस पूरे मसले पर सियासी पारा भी बढ़ने लगा है. गुजरात में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनीष दोशी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि जनता के लिए पानी नहीं है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के लिए वीआईपी पानी का की व्यवस्था की जा रही है. गुजरात इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा. जनता के टैक्स के पैसे से चलने वाली आपातकालीन सेवा किसी की निजी सेवा नहीं बन सकती है. उन्होंने कहा कि सभी विभागों की गाड़ियां किसी निजी फायदे के लिए नहीं है, बल्कि जनता के लिए है.

यह भी पढ़ें: 'ज्ञानेश अब बहुत हुआ, इस्तीफा देने का वक्त है...', राहुल गांधी ने कसा CEC पर तंज, विपक्ष ने खोला मोर्चा

यह भी पढ़ें: अब ‘वेस्ट बंगाल’ नहीं, ‘पश्चिम बंग’: राज्य का नाम बदलने की तैयारी, 1990 के दशक से हो रही थी कोशिश, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES