App

फुटपाथ पर सो रहे परिवार को तेज स्पीड फॉर्च्युनर ने कुचला, मां-बेटे की मौके पर मौत; गिरफ्तार हुआ नशे में धुत ड्राइवर

गुजरात में नशे में धुत एक शख्स ने फुटपाथ पर सो रहे एक परिवार पर जोरदार गाड़ी से टक्कर मार दी. इस हादसे में एक महिला और उसके नाबालिग बच्चे की मौत हो गई. आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

फुटपाथ पर सो रहे परिवार को तेज स्पीड फॉर्च्युनर ने कुचला, मां-बेटे की मौके पर मौत; गिरफ्तार हुआ नशे में धुत ड्राइवर

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने फुटपाथ पर आराम कर रहे एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई और अन्य 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना देवाश्या स्कूल के पास हुई, जब एक टोयोटा फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर आराम कर रहे लोगों को टक्कर मार दी.

हादसे में पीड़ितों की पहचान 30 साल की पूनमबेन नागवाडिया और उनके 15 साल के बेटे सागर नागवाडिया के रूप में हुई है. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 34 साल के कार्तिक वसोया और उनकी पत्नी स्नेहलबेन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

शराब पीकर चला रहा था गाड़ी? 


पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ड्राइवर को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान 36 साल के विरलभाई सावजीभाई चौधरी के तौर पर हुई है. पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान 6 शराब की कैन भी मिलीं. 

एक्सीडेंट के समय आरोपी के खून में अल्कोहल लेवल का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट के आदेश दिए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के कई नियमों के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें गैर-इरादतन हत्या, तेज गाड़ी चलाना और गंभीर चोट पहुंचाना शामिल है.

जांच में जुटी पुलिस


आरोपियों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा गाड़ी से शराब बरामद होने के बाद निकोल पुलिस स्टेशन में गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट के तहत एक अलग केस दर्ज किया गया है. 

पुलिस ने कहा कि वे CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं, क्रैश साइट से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और चल रही जांच के हिस्से के तौर पर फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

महिला और नाबालिग की मौत 


घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौकें पर गुस्साई भीड़ जमा हो गई. वहीं, पीड़ितों को बाहर निकालने और बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए इमरजेंसी मेडिकल सर्विस और ट्रैफिक पुलिस स्टेशन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची. तीनों पीड़ितों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला और नाबालिग को मृत घोषित कर दिया. तीसरा पीड़ित अभी भी ICU में है. उसे जानलेवा चोटें आई हैं.

चालक के खिलाफ मामला दर्ज 


'गुजरात समाचार' की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना को लेकर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर सुमरा ने बताया कि एक फॉर्च्यूनर चालक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी. इस हादसे में एक महिला और एक नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने कहा,' हमने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. चालक की पहचान नाना चिलोडा के रहने वाले 36 साल के सावजीभाई चौधरी के रूप में हुई है. आरोपी घटना के समय अपनी प्राइवेट गाड़ी चला रहा था.' 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More