SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राहुल ने कहा वेलकम, तो मस्क बोले थैंक्यू, भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर बढ़ा विवाद; BJP ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क की एक पोस्ट के बाद भारत में सियासी पारा हाई है. मस्क ने एक पोस्ट में भारत में संचार सेवाओं में मोनोपोली का आरोप लगाया. इस आरोप को भारत सरकार ने खारिज किया और कहा कि ये केवल धारणा आधारित हैं. हालांकि, राहुल गांधी ने मस्क के पोस्ट पर रिप्लाई किया, जिसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरना शुरू कर दिया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 09, 2026, 01:04 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 01:32 PM IST
Image Credit: एलन मस्क के पोस्ट पर रिप्लाई कर फंसे राहुल गांधी?
Join

दुनिया के दिग्गज उद्योगपति और स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क को भारत में अपनी इंटरनेट सेवा लॉन्च करने की काफी तेजी है. स्टारलिंक पिछले कई सालों से भारत में अपनी कमर्शियल सर्विस शुरू करने की आखिरी मंजूरियों का इंतजार कर रही है. जब एलन मस्क से रहा नहीं गया, तो उन्होंने सवाल खड़ा किया और पूछा की आखिर भारत में सेवाएं शुरू करने के लिए अनुमति क्यों नहीं दे रहा है. मस्क के इस पोस्ट पर बवाल तब बढ़ा, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पोस्ट पर कटाक्ष किया और लिखा, "Welcome To India Elon".

दअरसल, एलन मस्क ने गुरुवार को एक पोस्ट में कहा कि कुछ ‘ओलिगार्क’ स्टारलिंक को भारत में रोक रहे हैं, जिससे उनका ‘मोनोपोलिस्टिक चोकहोल्ड’ कायम रहे. हालांकि, भारत ने कड़े शब्दों में मस्क के इन आरोपों को खारिज किया है. भारत ने इन दावों को बेबुनियाद करार दिया है. भारत के संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसे बयान पूरी तरीके से धारणा पर आधारित हैं.

सरकार ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

टेलीकॉम मिनिस्ट्री की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि भारत कभी भी भेदभाव नहीं करता. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सभी दूरसंचार सेवाओं के लिए निष्पक्ष और भेदभाव रहित अनुमति की व्यवस्था लागू है. इसमें सैटेलाइट संचार सेवाएं भी लागू हैं. ऐसे में यह कहना है कि व्यवस्था लागू करने का तरीका अनुचित है या भेदभावपूर्ण है, तो यह बेबुनियाद है और केवल धारणा पर आधारित है.

स्टारलिंक पर बीजेपी Vs राहुल गांधी

दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क के एक्स पोस्ट पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रिप्लाई किया और लिखा कि भारत में आपका स्वागत है मस्क. राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सांसद को आड़े हाथ लिया है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मस्क और राहुल गांधी के पोस्ट को शेयर कर कटाक्ष किया.

बीजेपी ने कहा कि इसी साल अप्रैल के महीने में कांग्रेस ने आरोप लगाए कि सरकार एक विदेशी अरबपति का पक्ष क्यों नहीं ले रही है. इसी के कुछ महीने बाद अक्टूबर 2026 में कांग्रेस पूछ रही रही सरकार एक विदेशी अरबपति का पक्ष क्यों नहीं ले रही है. बीजेपी आरोप लगाए कि देश के राष्ट्रीय हित के मामले में राहुल गांधी हमेशा खिलाफ रहने का रास्ता चुनते हैं और वे स्वेच्छा से घुटने टेक देते हैं.

मस्क और राहुल गांधी के बीच बातचीत

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दुनिया के दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बातचीत शुरू हो गई है. एलन मस्क ने पिछले दिनों एक पोस्ट किया कुछ दूरसंचार कंपनियों पर परोक्ष रूप से निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाए कि भारत में कुछ कंपनियां एकाधिकार वाली स्थिति बनाए रखने की कोशिश में हैं. यही कारण है कि स्टारलिंक की सेवा को भारत में शुरू होने से रोका जा रहा है. मस्क ने अपने पोस्ट में भारत के एक बड़े उद्योगपति का नाम भी लिखा.

मस्क के इस पोस्ट पर राहुल गांधी ने रिप्लाई करते हुए तंज कसा और कहा कि भारत में आपका स्वागत है मस्क, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा. राहुल गांधी के इस पोस्ट का एलन मस्क ने जवाब भी दिया और कहा कि धन्यवाद राहुल. वास्तव में यह चिंताजनक है. अब राहुल गांधी की बातचीत पर बीजेपी निशाना साध रही है. 

यह भी पढ़ें: 'अब वक्त आ गया है...', नोबल शांति पुरस्कार की घोषणा से पहले ट्रंप का नया दावा; अवॉर्ड समिति की मंशा पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें: 'मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका', ईरान पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES