SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बिना ऑटो के ग्रैंड थेफ्ट थी नोटबंदी', GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने कसा तंज, कहा - लोग आज तक नहीं समझ पाए मतलब

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने नए लॉन्च हुए वीडियो गेम GTA 6 के बहाने मोदी सरकार की नोटबंदी नीति पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जैसे कोई इस गेम में जुड़े ऑटो शब्द का मतलब नहीं समझ पा रहा, वैसे ही लोग आज तक नोटबंदी का अर्थ नहीं समझ पाए हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 22, 2026, 21:32 IST | Updated: Nov 22, 2026, 21:40 IST
Image Credit: जीटीए गेम खेलते हुए शशि थरूर
Join

देश में नोटबंदी को लागू हुए 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब भी उस दौर को याद दिलाकर लोगों को उकसाने से नहीं चूकती. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर GTA6 गेम खेलते हुए का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ शब्द को लेकर मजेदार चुटकी. साथ ही, गेम के नाम को नोटबंदी से जोड़ते हुए मोदी सरकार पर तंज कसने से भी नहीं चूके.

‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ में ऑटो क्यों जुड़ा- थरूर

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट वीडियो में शशि थरूर ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ वीडियो गेम्स पर हाथ आजमाते दिखे. इसके साथ ही वे उसके नाम पर भी मजाक उड़ाते नजर आए. उन्होंने कहा, 'ग्रैंड थेफ्ट यानी बड़ी चोरी शब्द समझ आता है, लेकिन उसके साथ ये ऑटो शब्द क्यों जुड़ा है? अंग्रेजी भाषा में 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' शब्द का कोई खास मतलब ही नहीं बनता. मैंने पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेले हैं.'

इसके बाद थरूर ने आगे कहा, 'मैंने पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेले हैं. नहीं, मैं तो बस जिंदा रहने की कोशिश कर रहा हूं. लेकिन इस गेम में यह क्या चल रहा है? आप सभी यह नया गेम खेल रहे हैं.'

'भारत में पिछले 13 साल रहे काफी नाटकीय'

इसके बाद कांग्रेस नेता ने थरूर ने गेम के पिछले वर्जन के बाद आए 13 साल के गैप की तुलना भारत में इसी अवधि के दौरान आए बदलावों से करके मोदी सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- अर्धनारीश्वर के बहाने राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, शिव-पार्वती के इस स्वरूप में ऐसा क्या है जो छेड़ गया नई बहस?

उन्होंने कहा, 'भारत में पिछले 13 साल निश्चित रूप से काफी नाटकीय रहे हैं, है न? हम देख रहे हैं कि कई मायनों में अभिव्यक्ति की आजादी कम हुई है. लोग इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि कहीं सरकार को उनके बोलने पर कोई आपत्ति न हो जाए.' 

बिना ऑटो के 'ग्रैंड थेफ्ट' थी नोटबंदी- थरूर

वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी पर तंज कसते हुए शशि थरूर ने कहा, 'हमने अपने एक हजार और 500 रुपये के नोटों को बेकार होते देखा है. वह नोटबंदी एक तरह से बिना ऑटो के 'ग्रैंड थेफ्ट' यानी बड़ी चोरी ही थी.'

GTA 6 ने कमाई के मामले में रचा इतिहास

बताते चलें कि रॉकस्टार गेम्स का ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6’ (GTA 6) दुनिया भर में अपनी धूम मचा रहा है. लॉन्च होने के पहले ही दिन गेम डेवलपर ने 3.79 अरब अमेरिकी डॉलर की भारी-भरकम कमाई की. इसके साथ ही यह गेम लॉन्चिंग के साथ ही मनोरंजन जगत में कमाई करने वाला सबसे बड़ा गेम बन गया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES