App

‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का रणघोष: कल संसद से आयोग तक मार्च; 'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई'

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 6 अक्टूबर को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने का ऐलान किया है. सोमवार को हुई एक बड़ी बैठक में कांग्रेस ने कई अहम फैसले लिए हैं.

‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का रणघोष: कल संसद से आयोग तक मार्च; 'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई'
Image Credit: इंदिरा भवन में हो रही कांग्रेस की मीटिंग

चुनाव आयोग पर लग रहे तरह-तरह के आरोपों के बीच कांग्रेस ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए चुनाव आयोग के घेराव करने की बात कही है. दिल्ली में मौजूद 'इंदिरा भवन' में पार्टी की बैठक के बाद पार्टी ने बताया कि विपक्षी दलों के सांसद मंगलवार को संसद भवन से चुनाव आयोग तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे. इसके साथ ही 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर पदयात्राएं, 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर बैठकें और 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैलियां आयोजित की जाएंगी. कांग्रेस का दावा है कि अभियान के दौरान वोटर लिस्ट से गायब करीब 13.5 करोड़ मतदाताओं की जानकारी जुटाई जाएगी.

AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा,'आज हमारी मीटिंग हुई जिसमें कांग्रेस के प्रभारी महासचिव, PCC अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों के नेता शामिल हुए. कांग्रेस अध्यक्ष ने PCC अध्यक्षों, प्रभारियों और महासचिवों को वोट की चोरी के खिलाफ एक आक्रामक देशव्यापी अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं. वेणुगोपाल ने आगे कहा,'वोट बचाओ, देश बचाओ' यह हमारा नारा है... राहुल गांधी ने हमारे नेताओं को यह भी निर्देश दिया कि यह आंदोलन कल या परसों खत्म नहीं होने वाला है. जब तक ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता और सिस्टम को ठीक नहीं किया जाता, तब तक यह अभियान लगातार और आक्रामक रूप से चलना चाहिए.'

  • कांग्रेस ने कल यानी 6 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से सभी विपक्षी पार्टियों के सांसद पार्लियामेंट हाउस से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला जाएगा.
  • 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां जिला स्तर पर वोट चोरी और CEC को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगी.
  • 10 से 20 अक्टूबर: ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी वोट चोरी और CEC को हटाने की मांग को लेकर बाइक रैली, साइकिल रैली और पदयात्रा करेगी.
  • 25 अक्टूबर से 25 नवंबर: कांग्रेस पार्टी राज्य, जिले और गांव स्तर पर 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैलियां करेगी.
  • 1 नवंबर: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की एक महारैली होगी, इसमें शामिल होने के लिए हम सभी विपक्षी पार्टियों को निमंत्रण दे रहे हैं.
  • 25-26 नवंबर: 6 अलग-अलग राज्यों से 'दिल्ली चलो' यात्रा होगी और 'वोट बचाओ, देश बचाओ' के नारे के साथ दिल्ली में महाप्रदर्शन होगा.

हम CEC को कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे

वेणुगोपाल ने आगे कहा,'CWC के फैसलों और INDIA गठबंधन की बैठक के बाद, हम पूरे देश में एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं. चुनाव आयोग अब 'चीटिंग कमीशन ऑफ इंडिया' बन गया है. हम एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं, क्योंकि वह (CEC) पद नहीं छोड़ रहे हैं. वह उस कुर्सी पर बैठे हुए हैं, जबकि पूरा देश चाहता था कि उन्हें उस पद से हटाया जाए. वह उस कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन हम उन्हें उस कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे. इसलिए, पार्टी ने एक बड़ा कार्यक्रम करने का फैसला किया है.'ॉ

वैसे तो कांग्रेस पिछले काफी समय से चुनाव आयोग और SIR पर सवाल खड़े करती आ रही है. बीच में 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट में किए गए दावों के बाद पार्टी ने अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार चुनाव आयोग के कई फैसलों पर आपत्ति जताई थी. साथ ही Form-6 में बदलाव, चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर से जुड़े फैसलों पर भी दोनों ने की आपत्तियों दर्ज कराई गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More