App

तमिलनाडु की सड़कों पर छाया सीएम विजय का नया 'वायरल स्वैग', बौखलाई DMK ने इशारे का RSS से जोड़ दिया कनेक्शन

तमिलनाडु में इन दिनों राजनेताओं के बीच गजब की जंग छिड़ी हुई है. प्रदेश के पूर्व सीएम एम.के. स्टालिन हाथ से गला काटने वाला एक स्टाइल इस साल मार्च में किया था. इसी स्टाइल को मुख्यमंत्री बनने पर जोसेफ विजय ने दोहराया तो डीएमके भड़क गई है. वह इसे विजय का घमंड बता रही है.

तमिलनाडु की सड़कों पर छाया सीएम विजय का नया 'वायरल स्वैग', बौखलाई DMK ने इशारे का RSS से जोड़ दिया कनेक्शन

राजनीति में प्रतीकों का खासा महत्व माना जाता है. कब, कौन सा प्रतीक पूरी राजनीतिक बाजी पलटकर रख दे, कोई बता नहीं सकता. तमिलनाडु की राजनीति में तो यह बात खासकर सच है. अब वहां पर सीएम जोसेफ विजय का हाथ से किया गया जमकर वायरल हो रहा है. उनकी पार्टी के युवा नेताओं समेत प्रदेश के तमाम स्टूडेंट्स उनके इस स्टाइल को कॉपी करते नजर आ रहे हैं. मजे की बात ये है कि यह इशारा पहली बार पूर्व सीएम एमके स्टालिन ने किया था, लेकिन उसे ट्रेंड बनाने का काम उनके विरोधी जोसेफ विजय ने किया है.

एम.के. स्टालिन ने हाथ से किया था इशारा

रिपोर्ट के मुताबिक, DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने यह इस साल मार्च में किया था. उस वक्त वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे और असेंबली चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर उनकी कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही थी. तब कार में बैठते वक्त मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि क्या सीट बंटवारे पर बातचीत खत्म हो गई है. इस पर स्टालिन ने हाथ को गले के पास ले जाकर काटने वाला इशारा किया. इस इशारे का मतलब था कि दोनों पार्टियों में सीट बंटवारे पर बातचीत हो गई है.

सीएम विजय ने दोहराया स्टालिन का स्टाइल

हालांकि, चुनाव में डीएमके बुरी तरह हार गई और पहली बार इलेक्शन में उतरी TVK ने एक बड़ी ताकत के रूप में उभरते हुए अपनी सरकार बना ली. इसके बाद एक्टर से राजनेता बने जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली. नई सरकार आने के बाद जून में किसी मुद्दे पर विपक्षी डीएमके ने असेंबली से बहिर्गमन किया था.  इस पर सीएम विजय ने स्पीकर की अनुमति लेकर स्टालिन की ओर से किए हाथ से गला काटने वाले प्रतीक को दोहराया.

तमिलनाडु में खूब पसंद आ रहा ये इशारा

उनका यह स्टाइल तुरंत छा गया. सत्ता पक्ष की बेंच ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया. वहीं, बौखलाई डीएमके ने पोस्ट करके विजय के इस इशारे को आरएसएस के ध्वज प्रणाम से जोड़ दिया. ऐसा करके डीएमके ने यह साबित करने की कोशिश की कि जोसेफ विजय राज्य में बीजेपी की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं.  हालांकि विजय के समर्थकों को इस आलोचना से कोई असर नहीं पड़ रहा है.

युवा एक-दूसरे को मस्ती में कर रहे एक्शन

जोसेफ विजय का हाथ से इशारा करने का यह स्टाइल अब तेजी से पूरे तमिलनाडु में एक प्रतीक के रूप में फैलता जा रहा है. पार्टी कार्यकर्मों में युवा कार्यकर्ता तो मजे लेकर इस स्टाइल को दोहरा ही रहे हैं. साथ ही, राज्य के आम युवा भी इस एक्शन को कॉपी करते नजर आ रहे हैं. हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स सीएम विजय के हाथ की नकल करते नजर आए.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More