SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जामा मस्जिद मेट्रो पर मुस्तैदी दिखाने वाले CISF जवान को DG ने किया सम्मानित, संदिग्ध को फिल्मी स्टाइल में दबोचा था

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग के रहने वाले अभिषेक वर्मा 2018 में सीधे सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे. बल में आठ साल से ज्यादा की सेवा दे चुके अभिषेक इन दिनों दिल्ली मेट्रो यूनिट में तैनात हैं. आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से खुद डीजी ने उन्हें सम्मानित किया है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 23, 2026, 10:09 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 10:37 PM IST
Image Credit: जामा मस्जिद मेट्रो पर मुस्तैदी दिखाने वाले CISF जवान को DG ने किया सम्मानित.
Join

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक संदिग्ध को दबोचने वाले CISF जवान अभिषेक वर्मा सम्मानित किया गया है. सीआईएसएफ के महानिदेशक (DG) प्रवीर रंजन ने जवान की मुस्तैदी की तारीफ की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है. जवान अभिषेक वर्मा ने मुस्तैदी दिखाते हुए जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक संदिग्ध को फिल्मी स्टाइल में दबोचा था. 

CISF के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने जवान की तारीफ में कहा, अभिषेक वर्मा ने जो फुर्ती और सतर्कता दिखाई, वह वाकई काबिले-तारीफ है. जवानों की इसी मुस्तैदी और सूझबूझ के दम पर दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्री पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं.

17 अक्टूबर को आखिर क्या हुआ था?

यह मामला 17 अक्टूबर का है. हर दिन की तरह दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग चल रही थी. तभी एक शख्स अपना बैग लेकर चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचा. जैसे ही उसका बैग एक्स-रे बैगेज स्कैनर से गुजरा तो स्क्रीन पर कुछ अजीब चीज दिखाई दी. वहां तैनात जवानों को शक हुआ तो उन्होंने यात्री से बैग खोलकर दिखाने को कहा. इसके तुरंत बाद यात्री ने वहां से भागने की कोशिश की.

बैग उठाकर एस्केलेटर की तरफ भागा था संदिग्ध

इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता शख्स बैग खोलने के बजाय फ्रिस्किंग बूथ से बाहर की तरफ भागने लगा. वो तेजी से एस्केलेटर की तरफ भागा, ताकि स्टेशन से बाहर निकल सके, लेकिन ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान अभिषेक वर्मा ने बिना देर करते हुए उसे लिया. वो तेज रफ्तार के साथ भागे और उसे स्टेशन के एग्जिट गेट पर दबोच लिया. 

अंडरगारमेंट में छिपाया था संदिग्ध पदार्थ

जब संदिग्ध से पूछताछ की गई तो उसने खुद को कुआलालंपुर (मलेशिया) में रहने वाला एनआरआई बताया. उसने कहा कि वो कुछ दिन पहले ही भारत लौटा है. जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें कपड़े थे. अंडरगारमेंट में सिलाई करके एक सेमी-सॉलिड (अर्ध-ठोस) पदार्थ छिपाया थखा. मौके पर यह साफ नहीं हुआ था कि वो आखिर क्या चीज थी, इसके बाद  दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (DMRP) को जानकारी दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: कैदी की करतूत: मेडिकल चेकअप के बाद महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, पुलिस वाले भी चौंके

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES