SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन ने की थी जासूसी? सैटेलाइट विवाद पर विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी

क्या पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट्स ने संदिग्ध हलचल की थी? अंतरिक्ष निगरानी रिपोर्ट से जुड़े दावों और सैटेलाइट विवाद पर जानिए क्या है तथ्यात्मक स्थिति और विदेश मंत्रालय का रुख.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 25, 2026, 17:56 IST | Updated: Nov 25, 2026, 18:14 IST
Image Credit: पहलगाम अटैक और चीनी सैटेलाइट जासूसी का दावा: MEA ने कहा- 'हमारी हर गतिविधि पर पैनी नजर'
Join

पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले चीनी सैटेलाइट की कथित जासूसी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवालों पर अब भारत सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. विदेश मंत्रालय ने इस बेहद संवेदनशील मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया है कि सरकार को इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स और इनपुट्स की पूरी जानकारी है. हम ऐसी खबरों पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा के लिहाज से इस मामले में कदम उठा रहे हैं.

मंत्रालय के मुताबिक, सीमा पार या अंतरिक्ष से होने वाली ऐसी किसी भी गतिविधि पर भारतीय एजेंसियों की पैनी नजर हमेशा बनी रहती है. सरकार ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि जब भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो उसका गंभीरता से आकलन किया जाता है और देश की संप्रभुता व सुरक्षा के लिहाज से हर जरूरी और ठोस कदम समय रहते उठाए जाते हैं. इस बयान से साफ है कि भारत किसी भी तरह की बाहरी निगरानी को हल्के में नहीं ले रहा है.

 

 

सेटेलाइट जासूसी और सुरक्षा पर नजर

पहलगाम हमले से पहले चीनी सेटेलाइट के जरिए संभावित निगरानी की खबरों पर विदेश मंत्रालय ने साफ रुख रखा है. मंत्रालय के मुताबिक, इस तरह की रिपोर्ट्स प्रशासन की जानकारी में आई हैं. जब भी संवेदनशील गतिविधियों या निगरानी से जुड़ी कोई बात सामने आती है, तो सरकार की उस पर पैनी नजर रहती है और देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जाते हैं. सीमा और रणनीतिक क्षेत्रों से जुड़ी हर हलचल का आकलन लगातार किया जाता है ताकि किसी भी चूक की गुंजाइश न रहे.

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी को 'सुप्रीम' राहत, ED-CBI नहीं करेगी आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच; हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई

सौरभ दास के पासपोर्ट पर क्या बोले?

सौरभ दास के पासपोर्ट से जुड़े मामले में भी विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है. उनके पासपोर्ट को फिलहाल रोकने या जमा कराने के पीछे एक तय प्रक्रिया है. मंत्रालय का कहना है कि उनसे कुछ जरूरी जानकारियां मांगी गई हैं और इसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है. जब तक मांगी गई जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक उनसे पासपोर्ट जमा रखने को कहा गया है. यह कदम तय नियमों और जांच प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है.

भारत-चीन सीमा पर बातचीत का दौर

दूसरी ओर, भारत और चीन के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर राजनयिक और सैन्य स्तर पर संवाद जारी है. हालिया बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी बॉर्डर पर स्थिति को कैसे और बेहतर ढंग से संभाला जाए. दोनों पक्षों के बीच तालमेल बढ़ाने और जमीनी स्तर पर व्यवस्था सुधारने को लेकर चर्चा हुई है, ताकि सीमा प्रबंधन अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रह सके.

यह भी पढ़ेंः '16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर होगा भारत का कब्जा', शुभेंदु अधिकारी के मंत्री का बड़ा दावा; बदला लेने की कसम भी खाई
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES