App

'16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर होगा भारत का कब्जा', शुभेंदु अधिकारी के मंत्री का बड़ा दावा; बदला लेने की कसम भी खाई

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अर्जुन सिंह ने एक बड़ा दावा कर दिया और कहा कि 16 दिसंबर तक भारत बांग्लादेश पर कब्जा कर लेगा. उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी करने वाली हैं.

'16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर होगा भारत का कब्जा', शुभेंदु अधिकारी के मंत्री का बड़ा दावा; बदला लेने की कसम भी खाई
Image Credit: बंगाल सरकार के मंत्री ने कर दिया बड़ा दावा. (फोटो- एआई)

भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इस समय सबसे निचले स्तर पर चल रहे हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अर्जुन सिंह ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने एक नई चर्चा छेड़ दी है. शुभेंदु सरकार में मंत्री अर्जुन सिंह ने मंगलवार (25 नवंबर) को दावा किया कि भारत 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेगा. इसके बाद पड़ोसी देश में हिंदुओं की हत्याओं का बदला लिया जाएगा. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, मंगलवार को अर्जुन सिंह ने भाटपारा में पत्रकारों से बात करते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार का जिक्र किया. उन्होंने इन दौरान कहा कि भारत 16 दिसंबर तक पूरे बांग्लादेश पर कब्जा कर लेगा. अब बहुत हो चुका; बांग्लादेश को लेकर अब और कोई बहाना नहीं चलेगा.

BJP नेता ने कहा- अब बदला लेंगे

अर्जुन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं की हत्याएं हुई हैं, हम उसका बदला जरूर लेंगे; इसमें कोई शक नहीं है. अर्जुन सिंह के इस बयान के बाद सियासी पारा हाई होने की संभावना है.  बता दे कि उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना की भारत से वापसी को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है.

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने दावा किया कि शेख हसीना को एक कैदी के रूप में ही हाथों में हथकड़ी लगाकर और कड़ी निगरानी में वापस आने दिया जाएगा. शेख हसीना 16 दिसंबर को वापस लौटना चाहती हैं, उन्होंने कहा कि इच्छा और वास्तविकता दो अलग-अलग चीजें हैं. बता दें कि 16 दिसंबर बांग्लादेश का विक्ट्री डे भी है.

बांग्लादेश सरकार के मंत्री ने कहा कि हकीकत यह है कि किसी आतंकवादी को प्रत्यर्पण (extradition) के अलावा किसी और तरीके से वापस नहीं आने दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह (हसीना) कोई आम यात्री नहीं हैं. उन्हें केवल हथकड़ी पहनाकर और कड़ी निगरानी में ही वापस लाया जा सकता है.

16 दिसंबर को बांग्लादेश जाएंगी हसीना

शेख हसीने के प्रवक्ता प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने रॉयटर्स को बताया था कि पूर्व पीएम 16 दिसंबर को दिल्ली से ढाका जाने की प्लानिंग कर रही हैं. इसके लिए वह बांग्लादेश की राष्ट्रीय एयरलाइन, 'बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस' का इस्तेमाल करेंगी. बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने साल 2024 में हुए हिंसा के कई मामलों में शेख हसीना को दोषी मानते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई है.

उधर, बांग्लादेश के एक मंत्री ने रविवार को कहा कि अगर हसीना देश लौटती हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. मंत्री ने आगे कहा कि उनकी यात्रा के लिए विमान की व्यवस्था करने को लेकर भारत के साथ कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More