SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

BLM सोसायटी मामले पर ED का कसा शिकांजाः केरल से लेकर चेन्नई तक 11 ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल और चेन्नई में भारत लाजना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी (BLM) से जुड़े 11 ठिकानों पर ED की टीमों ने एक साथ छापा मारा. सुबह-सुबह ED की इस कार्रवाई से कंपनी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 04, 2026, 10:16 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 10:46 AM IST
Image Credit: BLM सोसायटी मामले पर ED का कसा शिकांजा (File Photo- ANI)
Join

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत लाजना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी (BLM) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है. इसी कड़ी में ईडी ने आज (बुधवार, 4 नवंबर) की सुबह-सुबह भारत लाजना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी (BLM) के संस्थापक सदस्य और वर्तमान CMD आर. प्रेमकुमार समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक, केरल और चेन्नई में कुल 11 ठिकानों पर ED की टीमों ने एक साथ छापा मारा. 

मनी लॉन्ड्रिंग में ED की बड़ी कार्रवाई

ईडी की इस कार्रवाई से कंपनी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया. जांच एजेंसी के मुताबिक, प्रेमकुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सोसायटी में आम लोगों द्वारा जमा कराए गए करोड़ों रुपये अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराए और उनका निजी इस्तेमाल किया. ईडी अधिकारियों ने बताया कि BLM सोसायटी और उसके प्रमोटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में केरल और तमिलनाडु में कई ठिकानों पर छापा मारा गया है. 

BLM संस्थापक पर बड़े गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि आज की कार्रवाई में BLM सोसायटी के संस्थापक सदस्य और प्रबंध निदेशक आर. प्रेमकुमार के अलावा कुछ अन्य लोग शामिल हैं. आरोप है कि सोसायटी के रागम थिएटर को ब्रियोस फिनवेस्ट के पास गिरवी रखा गया, लेकिन इसके बदले मिली रकम सोसायटी तक नहीं पहुंची.  

प्रेमकुमार की पत्नी भी जांच के दायरे में

आर. प्रेमकुमार पर आरोप है कि उन्होंने कांचीपुरम में अपनी पत्नी के नाम पर करीब 500 एकड़ जमीन खरीदी है. ED का दावा है कि 'रागम थिएटर' को गिरवी रखने से मिले पैसे से प्रेमकुमार ने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी है. ED इस मामले में वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रही है.

प्रेमकुमार की हो चुकी है गिरफ्तारी

BLM पर केरल और चेन्नई में निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और फंड के गबन का आरोप है. करोड़ों रुपयों के कथित वित्तीय हेरफेर मामले में कोझीकोड क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने हाल ही में बीएलएम अध्यक्ष आर. प्रेमकुमार को चेन्नई से गिरफ्तार किया था. बता दें कि केरल के कोझीकोड के नादक्कवु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद इसे आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर किया गया था.

ये भी पढ़ें- अब एक क्लिक पर फाइलें और शिकायतें: CISF ने DIC के साथ मिलाया हाथ, बदला देश के सुरक्षा बलों का डिजिटल सिस्टम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES