SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई': बीजेपी ने CJP के साथ-साथ राहुल गांधी को भी घेरा

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, वह भारत की कहानी नहीं है. भारत शांत है और राजधानी को बंधक बनाने का अराजक तत्वों का फ्लॉप शो ध्वस्त हो गया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत बताया.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 10, 2026, 02:23 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 02:49 PM IST
Image Credit: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Photo- Zee Media)
Join

SIR के खिलाफ दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने सीजेपी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है वह भारत की कहानी नहीं है. उन्होंने कहा, 'भारत शांत है और राजधानी को बंधक बनाने का अराजक तत्वों का फ्लॉप शो ध्वस्त हो गया है.' बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'कुछ लोगों ने भारत और राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश थी. वे चाहते थे कि प्रदर्शन के दौरान मारपीट हो, आगजनी हो. कोशिश थी कि सड़कों पर लड़ाई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.'

'अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है'

पात्रा ने कहा, 'आज अराजक तत्वों का फ्लॉप शो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. उनका यह फ्लॉप शो नहीं चलने वाला था. कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी ने एक प्रोटेस्ट बुलाया था. आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रोटेस्ट बुलाया था. फिर 12 तारीख को एक प्रोटेस्ट बुलाया गया है. भारत की स्थितियों को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में क्रेडिट लेने के लिए आपस में ही गुत्थम-गुत्थी चल रही है.' 

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल को नालायक कहा

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'कल कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे. वहां से बाहर से निकलने के बाद राहुल गांधी जी का बयान एक नालायक नेता के बयान के समान है.' बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'इस शब्द को बोलने में मुझे कुंठा हो रही है, लेकिन ऐसा करना पड़ रहा है. कभी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की गई हो, लेकिन एक नालायक नेता ने ऐसा काम किया है.'

पात्रा ने पूछा- सबूत लेकर क्यों नहीं गए?

पात्रा ने कहा, 'राहुल गांधी अपने साथ सबूत क्यों नहीं लेकर गए थे. जब इलेक्शन कमीशन ने हेथेकॉन के लिए बुलाया था, तब गायब हो गए थे. जब राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि सबूत दीजए, तो बोले कि बाद में देंगे.' पात्रा ने सवाल पूछते हुए कहा, 'क्यों बिना सबूत के गए थे. एक साल से वोट चोरी की बातें कर रहे हैं और सबूत तक नहीं हैं.' पात्रा ने कहा, 'कल चार सीट के नतीजे आए, चारों सीटों पर बीजेपी और एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई.' बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'जब चारों सीटें के नतीजे आ रहे थे, तो इनके वकील सुप्रीम कोर्ट में प्रोटेस्ट स्थल पर टॉयलेट की सुविधा मांगने गए थे. वोट चोरी पर उन्होंने कुछ नहीं बोला.' 

ये भी पढ़ें- 'भ्रम फैलाने को लेकर देश की जनता जवाब देगी...' राहुल गांधी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का हमला

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES