App

कितनी हुई कमाई, BJP की चुनावी रिपोर्ट आई, 5 राज्यों के इलेक्शन में कहां कितना हुआ खर्च?

बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरलम चुनाव के दौरान बीजेपी को कितने पैसे मिले. कितने उम्मीदवारों और प्रचार पर खर्च हुए, इसकी पूरी जानकारी सामने आई है.

कितनी हुई कमाई, BJP की चुनावी रिपोर्ट आई, 5 राज्यों के इलेक्शन में कहां कितना हुआ खर्च?

Bengal Election BJP Expenditure: बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के आखिरी चरण के दौरान बीजेपी के सेंट्रल पार्टी हेडक्वॉर्टर्स को कुल 1,472.8 करोड़ रुपये मिले. चुनाव आयोग को असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए सौंपे गए पार्टी के चुनावी खर्च के ब्योरे में यह बात सामने आई. 6 मई, 2026 को चुनाव खत्म होने पर पार्टी का क्लोजिंग बैलेंस बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 15 मार्च, 2026 को यह 6,722.6 करोड़ रुपये था.

160 करोड़ रुपये हुए खर्च

पार्टी और बीजेपी के सेंट्रल हेडक्वॉर्टर्स, राज्य और जिला यूनिट्स ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 160 करोड़ रुपये खर्च किए.  बीजेपी ने सबसे ज्यादा खर्च असम में (96.3 करोड़ रुपये) किया, इसके बाद तमिलनाडु (51.6 करोड़ रुपये) और पुडुचेरी (11.9 करोड़ रुपये) का नंबर आता है. पार्टी के आम प्रचार पर लगभग 130.4 करोड़ रुपये खर्च किए गए, वहीं, 29.6 करोड़ रुपये उम्मीदवारों को एकमुश्त भुगतान और उनके आपराधिक बैकग्राउंड के बारे में जनता को बताने में खर्च किए गए. केरल और बंगाल में कितना चुनावी खर्च आया, इसकी जानकारी फिलहाल चुनाव आयोग ने सार्वजनिक नहीं की है.

बीजेपी के चुनावी खर्च के मुताबिक, असम में पार्टी ने 76.7 करोड़ रुपये पार्टी के प्रचार में खर्च किया है. इसमें 23.1 करोड़ रुपये सेंट्रल यूनिट और बाकी 19.5 करोड़ रुपये उम्मीदवारों पर खर्च हुए.

स्टार कैंपेनर्स के आने-जाने पर 27.3 करोड़ 

वहीं, 27.3 करोड़ रुपये स्टार कैंपेनर्स के आने-जाने, 37 करोड़ विज्ञापनों, 8.9 करोड़ रुपये पब्लिसिटी मटेरियल और 2.3 करोड़ रुपये प्रदेश बीजेपी ने खर्च किए. 19.4 करोड़ रुपये  उम्मीदवारों को दिए गए. जबकि 16.7 लाख रुपये आपराधिक बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के बारे में छपवाने पर खर्च किया गया. 

उम्मीदवारों पर खर्च हुए 7 करोड़

वहीं तमिलनाडु में प्रचार के लिए बीजेपी ने 44.5 करोड़ रुपये खर्च किए. जबकि 7 करोड़ रुपये उम्मीदवारों पर खर्च हुए. इन्हीं चुनावों के लिए पहले जारी किए गए अपने खर्च के ब्योरे में, कांग्रेस ने कुल 248.6 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही थी. बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव हुए थे, जिसके 4 मई को घोषित हुए थे. बीजेपी ने सत्ताधारी टीएमसी को हराकर राज्य में पहली बार सरकार बनाई है. हाल ही में चुनाव आयोग ने रेजीनगर और नंदीग्राम सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव कराने का ऐलान किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More