)
देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा है. इस बीच बंगाली फिल्म एक्ट्रेस रुक्मिणी मल्लिक(कोयल मल्लिक) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. इससे एक दिन पहले ही बीजेपी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बंगाल से अपना उम्मीदवार घोषित किया था.
दरअसल, कोयल मल्लिक दिग्गज बंगाली फिल्म एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. कोयल मल्लिक ने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक टीएम की राज्यसभा सांसद के तौर पर भी काम किया था. हालांकि, बंगाल में टीएमसी की करारी शिकस्त के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी में कोयल मल्लिक का स्वागत करते हुए बंगाल बीजेपी महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि मल्लिक अपना नामांकन शाम तक दाखिल करेंगी.
बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. कोयल मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन की सदस्य बनना और लोगों के लिए काम करने का उन्हें मौका मिलना सौभाग्य की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि वह बंगाल के विकास और रोजगार से जुड़े कामों में योगदान देना उनका उद्देश्य है.
उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे दल के खिलाफ कोई बात नहीं करेंगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. बंगाल में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है, ऐसे में मल्लिक का जीतना तय माना जा रहा है.
#WATCH | Kolkata: Former Trinamool Congress (TMC) MP Rukmini Mallick, popularly known as actress Koel Mallick, officially joins the BJP in Kolkata. The Bharatiya Janata Party has announced her as its candidate for the upcoming Rajya Sabha by-election in West Bengal. (Source: West Bengal BJP)
— ANI (@ANI) October 5, 2026
कोयल मल्लिक इससे पहले टीएमसी के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं. इसी साल 6 अप्रैल को उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी. संसद के किसी भी सत्र में हिस्सा लिए बिना उन्होंने 16 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब बीजेपी ने उसी खाली हुई सीट से कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में स्पष्ट बहुमत होने के कारण माना जा रहा है कि कोयल मल्लिक का जीतना तय है.
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की कुल 12 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है. इन सभी सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित करने शुरू कर दिए हैं. पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक को मैदान में उतारा है, तो उत्तराखंड से बीजेपी ने दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है.
इस बीच सभी की निगाहें बीजेपी के उन उम्मीदवारों पर टिकी हैं, जो यूपी से मैदान में खड़े होने वाले हैं. यूपी में दो राज्यसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. तीनों राज्यों की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होनी है.