)
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में देश की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस, सेना और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आतंकी संगठनों से जुड़े दाउद अहमद परे को गिरफ्तार किया है. कातिपोरा चेरसू निवासी दाउद को लेकर जांच एजेंसियों का आरोप है कि वो आतंकियों के लिए काम करने वाला OGW था, जो देश के दुश्मनों के नेटवर्क को मदद पहुंचा रहा था. अब उसके सभी संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल हो रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दाऊद अहमद पारे के पिता का नाम गुलाम मोहम्मद पारे है. उसे पुलवामा के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद किश्तवाड़ की जिला जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि यह कदम आतंकवाद-रोधी और सुरक्षा से जुड़े उन अभियानों का हिस्सा है, जिनका मकसद गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना और सार्वजनिक व्यवस्था तथा क्षेत्रीय स्थिरता के लिए संभावित खतरों को पहले ही टालना है.
गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति अपनी 'जीरो-टॉलरेंस' (सख्त) नीति को दोहराते हुए, अवंतीपोरा पुलिस ने कहा कि जो भी व्यक्ति शांति और सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ओवर ग्राउंड वर्कर यानी OGW उन लोगों को कहा जाता है, जो प्रतिबंधित आतंकी या उग्रवादी संगठनों को अपने लेवल यानी स्थानीय स्तर पर मदद करते हैं. ये लोग सीधे तौर पर हथियार उठाकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं होते. ये लोग पाकिस्तान से आए दहशतगर्दों से हमदर्दी रखते हैं. ये लोग आम नागरिकों की तरह भीड़ और समाज में छिपकर अपना काम करते हैं. यानी पर्दे के पीछे से आतंकी संगठनों की मदद करते हैं. ये लोग आतंकवादियों के रुकने और ठहरने का इंतजाम कराने के साथ-साथ उनके लिए पुलिस और सुरक्षाबलों की मुखबिरी करते हैं. ये लोग आतंकियों के लिए परिवहन के साधन जुटाने के साथ टारगेट की रेकी, उन्हें हथियार और रसद मुहैया कराने जैसे तमाम कामों में डायरेक्ट इन्वॉल्व होते हैं.
इस बीच आम जनता से सीधे कनेक्ट और पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए अवंतीपोरा पुलिस ने नई मुहिम चलाई है. इसके तहत लोगों से संवाद करने के लिए पुलिसकर्मियों के नाम और नंबर के पोस्टर्स लगाए गए हैं. ताकि अगर किसी को कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखें तो थाने में जाकर शिकायत करने में अगर कोई भय हो तो लोग अपने बीट ऑफिसर को फोन करके, बिना डरे अपने मन की बात कर सकते हैं.
Strengthening grassroots policing, Police Post Toll Plaza, conducted the“Know Your Beat Officer” initiative. Banners displaying Beat Officers’ names and contact numbers at prominent locations to promote direct public access prompt grievance redressal and community participation. https://t.co/3x5WP4KOsu
— DISTRICT POLICE AWANTIPORA (@AwantiporPolice) November 28, 2026
जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने के मकसद से अवंतीपोरा पुलिस ने 'अपने बीट ऑफिसर को जानें' नाम से एक बेहद सकारात्मक पहल शुरू की है. इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर बीट ऑफिसर के नाम और उनके मोबाइल नंबर दर्शाने वाले बैनर लगाए गए हैं. ताकि जनता को सीधे संपर्क करने, शिकायतों के निवारण का अपडेट लेने में मदद मिले और इसके साथ ही स्थानीय लोगों को सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.