SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

असम के डिगारू में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतरीं; कई यात्री घायल

असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए. इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं. ये ट्रेन मिजोरम से कोलकाता जा रही थी, उसी दौरान ये हादसा हुआ. रेलवे के अनुसार, ट्रेन के यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 11, 2026, 08:14 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 09:58 AM IST
Image Credit: असम में बड़ा रेल हादसा हो गया. (फोटो- एआई)
Join

Assam Rail Accident: असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए. ट्रेन का इंजन भी डिरेल हुआ. इस घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके. इसके परिणामस्वरूप ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन के साथ-साथ 6 कोच भी पटरी से उतर गए. 

रेलवे अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि ये हादसा बुधवार (11 नवंबर) सुबह करीब 6:54 बजे हुआ, जब कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस मिजोरम से आ रही थी. हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. रेलवे के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों को लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जिससे वह अपने गंतव्य तक पहुंच सके.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति पर स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है. आधिकारिक जानकारी के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा. डिरेल बोगियों से यात्री बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. इस हादसे की जानकारी होते ही राहत एवं बचाव की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. रेस्क्यू का काम युद्धस्तर पर जारी है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. 

रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव तथा बहाली का काम शुरू कर दिया गया. बता दें कि इस घटना के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने की चिंता भी जताई जा रही है. रेलवे कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं ताकि प्रभावित हिस्से को साफ किया जा सके और जल्द से जल्द सामान्य परिचालन बहाल हो सके.

यात्रियों ने बताया कैसा था मंजर

हादसे के बाद ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि हादसे के बाद हमने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन डिब्बों के बीच की जगह बहुत कम थी, जिससे हमें परेशानी हुई. हालांकि, हमें ले जाने के लिए सैरंग से एक ट्रेन आ रही है.

रेलवे के अनुसार, यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है. कामरूप (मेट्रो) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक घोषणा की जा रही है. यात्रियों से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने का अनुरोध किया जा रहा है, जहां उनकी आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. (इनपुट- आईएएनएस/एएनआई)

यह भी पढ़ें: सर्जरी, संघर्ष और कैंसर से जंग! सोनिया ने किताब में खोले बड़े राज, बेहोशी के बाद नजर आए थे राजीव गांधी

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का वार, सांस लेना दुश्वार: हरियाणा-UP समेत कई राज्यों में प्रदूषण से सांसों पर संकट; कहां कितना है AQI?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES