SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुठभेड़ में ढेर: होटल 'विलास इन’ में गोलियां चलाने वाले का एनकाउंटर, आरोपी घनकांत गोगोई की मौत

गुवाहाटी के होटल में हुई गोलीबारी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. यहां मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई की शिवसागर ले जाते समय पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस का दावा है कि उसने भागने की कोशिश के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया था. इस एनकाउंटर में पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 04, 2026, 01:00 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:31 PM IST
Image Credit: सांकेतिक तस्वीर (AI)
Join

असम के शिवसागर इलाके में बुधवार तड़के हुए एक पुलिस एनकाउंटर में घनकांत गोगोई की मौत हो गई. आपको बताते चलें कि घनकांत गुवाहाटी के होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी था. पुलिस के मुताबिक, गुवाहाटी से शिवसागर ले जाए जाने के दौरान तड़के करीब 3:10 बजे फूलपनिचिगा इलाके में रोंगमोन ढाबा के पास यह घटना हुई. आरोप है कि घनकांत गोगोई ने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

एनकाउंटर में एसआई भी घायल

पुलिस ने मुठभेड़ की जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि आरोपी को रुकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर अटैक किया. इसके बाद जवाबी कार्यवाही में हुई फायरिंग में वो घायल हुआ. हम उसे तत्काल शिवसागर के जॉयसागर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में पाया. इस घटना में शिवसागर टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा भी घायल हुए हैं.  

असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ घनकांत गोगोई.
गुवाहाटी के होटल बिलास इन शूटिंग मामले का मुख्य आरोपी था गोगोई.
कस्टडी से भागने के दौरान रोंगमोन ढाबा के पास हुआ एनकाउंटर.

क्या था पूरा मामला?

असम की राजधानी गुवाहाटी के जीएस रोड पर स्थित बोरा सर्विस इलाके के ‘होटल विलास इन’ में पिछले महीने की 26 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे एक प्रॉपर्टी और लीज से जुड़े विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी हुई थी. इस फायरिंग में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी. मृतकों की सूची में दर्ज नामों में 65 साल के भूदेव भराली, 58 साल की हेलेना भराली, 39 साल का देवर्षि कश्यप, वहीं 30 साल की रिनिकी कश्यप और नारायण दास शामिल थे. मृतकों में से चार लोग होटल मालिक के परिवार से थे. एक अन्य व्यक्ति (सत्येन पाठक) गंभीर रूप से घायल हो गया था. 

आरोपी से पूछताछ में पुलिस बड़े खुलासे की उम्मीद कर रही थी. फिलहाल उस फायरिंग मामले की जांच अभी तक खत्म नहीं हुई है. 

प्रॉपर्टी विवाद में आए दिन सामने आते हैं ऐसे मामले

आपको बताते चलें कि देशभर में प्रॉपर्टी विवाद के कई मामले अक्सर सामने आते हैं, कुछ का निपटारा कोर्ट में होता है तो कुछ लोग इस तरह के खौफनाक घटनाक्रम को अंजाम दिलवाकर खून बहाते हैं.

आपको बताते चलें कि जिस समय होटल के पास फायरिंग चल रही थी. उस समय पूरे इलाके में दहशत का माहौल था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES