SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हथियारबंद बदमाशों का कहर, पठानकोट-कठुआ मार्ग पर लूट ली XUV500; नाकेबंदी कर पुलिस तलाश में जुटी

पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने XUV500 को हथियार के दम पर लूट लिया. जिसको लेकर वह फरार हो गए. जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संभावित रास्तों पर नाकेबंदी करके चेंकिंग की जा रही है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 16, 2026, 12:45 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:03 IST
Image Credit: बंदूक के दम पर एक्सयूवी लूटी. (एआई तस्वीर)
Join

Punjab News: पंजाब के पठानकोट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां पर पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने गनप्वाइंट की दम पर सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पुलिस की टीमें संभावित रास्तों पर नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही हैं, जिससे बदमाशों को पकड़ा जा सके.

दरअसल, पूरी घटना पठानकोट के डाउनटाउन इलाके की है, जहां पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद वह किस ओर भागे इसको लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन ने सभी संभावित रास्तों पर नाकेबंदी कर ली गई है और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

अलर्ट मोड पर आई पुलिस

जानकारी के अनुसार, लूटी गई कार का नंबर Mahindra XUV500, W10 है, जिसका पंजीकरण नंबर PB35AA-9902 है. इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी थानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया. पठानकोट से कठुआ की तरफ जाने वाले रास्तों पर सतर्कता बढ़ाई जा रही है और वाहन की तलाश की जा रही है.

खबर लिखे जाने तक हथियारबंद लोगों की पहचान और वारदात के पीछे के मकसद का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.  पूरे प्रकरण में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस अलर्ट मोड पर है. दोनों राज्यों में इंटर स्टेट सीमा और नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है.

घटना के बाद बदमाश फरार

सुरक्षा एजेंसियों को इस बात का अंदेशा है कि लूटी गई इस कार का इस्तेमाल किसी आतंकी घटना के लिए किया जा सकता है. पुलिस ने कहा कि वाहन को लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए. चालक को किडनैप नहीं किया गया है. हालांकि, बदमाश कार को लेकर किस ओर भागे हैं, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है. 

यह भी पढ़ें: 'मिशन यूपी' के लिए कांग्रेस तैयार: सपा से डील करेंगे 5 'धुरंधर'! प्रियंका गांधी भी संभालेंगी मोर्चा

यह भी पढ़ें: चीन की हर हरकत पर नजर, पलटवार के लिए वायुसेना के सारे प्लान तैयार; IAF चीफ ने बताई पूरी ABCD

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES