App

तिरुपति की फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

Explosion In Factory: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक प्राइवेट फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि हादसा एक बॉयलर के अचानक फटने से हुआ.

तिरुपति की फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास सत्यवेदु मंडल के श्री सिटी में एक प्राइवेट फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह घायल हुए हैं. धमाके के बाद कई वर्कर्स के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की भी आशंका है.  

खबरों के मुताबिक, यह घटना 'टिल हेल्थकेयर' में नाइट शिफ्ट के दौरान हुई, जब एक बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया. इस दौरान बॉयलर में भीषण आग लग गई और वहां काम करने वाले कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई.

बॉयलर में भीषण धमाका 


धमाके के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंस गए थे. इस दौरान बचाव दलों ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाकी की वजह से फैक्ट्री के अंदर आग लग गई, जिससे नुकसान का पूरा ब्यौरा अभी पता नहीं चल पाया है. इस हादसे में 10 से ज्यादा कर्मचारियों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि हताहतों के बारे में और जानकारी का इंतजार है. धमाके के सही कारणों का अभी पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है.  

हादसे पर मंत्रियों ने जताया दुख 


हादसे को लेकर राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता के घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है. वहीं, तिरुपति के सांसद मड्डिला गुरुमूर्ति ने भी धमाके पर हैरानी और दुख जताया. उन्होंने मारे गए मजदूरों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और अधिकारियों से बचाव-राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया. 

गुरुमूर्ति ने दुर्घटना की गहराई से जांच करने की बात कही. आंध्र प्रदेश के शिक्षा और IT मंत्री नारा लोकेश ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया.

शिक्षा मंत्री ने शेयर किया पोस्ट 


लोकेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. 

उन्होंने लिखा,' श्री सिटी की एक प्राइवेट फैक्ट्री में हुए हादसे से गहरा सदमा लगा है. बॉयलर फटने से हुई मजदूरों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना एक ऐसी त्रासदी है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को हर संभव बेहतर इलाज मिले. सरकार मृतकों के परिवारों के साथ हर तरह से खड़ी रहेगी.' 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More