SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में वोट बचाओ नहीं... घुसपैठिया बचाओ रैली थी, हैदराबाद से अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार

हैदराबाद की सड़कों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तिरंगा लेकर उतरने और बीजेपी द्वारा दिल्ली से कोलकाता तक निकाले जा रहे मार्च की पूरी कवरेज. जानिए इस राजनीतिक यात्रा और कार्यक्रम के मुख्य बिंदु.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 02, 2026, 04:36 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 05:55 PM IST
Image Credit: 'वो वोट बचाओ रैली नहीं, घुसपैठिया...', हैदराबाद में अमित शाह ने साधा राहुल गांधी की दिल्ली रैली पर निशाना
Join

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में राहुल गांधी की दिल्ली रैली पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की हालिया रैली को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर कड़ा राजनीतिक प्रहार किया है. राहुल गांधी की 'वोट बचाओ रैली' पर सीधा पलटवार करते हुए उन्होंने इसे असल में 'घुसपैठिया बचाओ रैली' करार दिया.

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस रैली को लोकतंत्र और वोट बचाने की कवायद बता रही है, उसकी असलियत कुछ और ही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस असल में मतदाता सूची में शामिल अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के नामों को बचाए रखने की कोशिश में लगी है. गृह मंत्री के अनुसार, कांग्रेस पार्टी एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में अड़ंगा डालकर इन अवैध प्रवासियों को चुनावी सूची से बाहर होने से रोकना चाहती है, ताकि उसका वोट बैंक सुरक्षित रहे.

 

 

विपक्षी नेताओं को अमित शाह की खुली चुनौती

गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का सीधा नाम लेते हुए उन्हें खुलकर चुनौती दी. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि विपक्ष को इस मामले में जितनी ताकत लगानी है, वह लगा ले. भारतीय जनता पार्टी अपने रुख से पीछे हटने वाली नहीं है.

यह भी पढ़ेंः 'झूठ की खेती कर रहे थे राहुल गांधी, खतरे में लोकतंत्र नहीं बल्कि नेता विपक्ष की कुर्सी है', भागलपुर में नितिन नवीन ने बोला बड़ा हमला

एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालने का संकल्प

अमित शाह ने भाजपा का संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी हर हाल में सख्त कदम उठाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश की मतदाता सूची से और इस मुल्क की सरजमीं से हर एक अवैध घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, चाहे विपक्ष कितना भी विरोध क्यों न कर ले.

नाच न जाने आंगन टेढ़ा...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है. अपनी कमियों को छिपाने के लिए कांग्रेस बहाने बना रही है, ठीक उसी तरह जैसे कहावत है-'नाच न जाने आंगन टेढ़ा'. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सामने विपक्ष का कोई मुकाबला नहीं है.

घोटालों और बेदाग शासन की तुलना...

अमित शाह ने दोनों सरकारों के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने दस वर्षों के शासनकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के बड़े-बड़े घपले और घोटाले किए. क्या ऐसी पार्टी के हाथों में फिर से देश की कमान सौंपी जा सकती है? वहीं दूसरी तरफ, मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी पर आज तक चार आने के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा है. उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि केवल भ्रम और भ्रांतियां फैलाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते.

'खुद वेंटिलेटर पर है कांग्रेस'...

कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी देश भर में धीरे-धीरे सिमट रही है और खुद वेंटिलेटर पर पड़ी है. ऐसी स्थिति में वह मोदी जी के साथ विकास की मैराथन दौड़ नहीं लड़ सकती.

तेलंगाना में 'आरआर टैक्स' का आरोप...

तेलंगाना की जनता से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, वहां भ्रष्टाचार शुरू हो जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में चल रहा 'आरआर टैक्स' सिर्फ रेवंत रेड्डी टैक्स नहीं, बल्कि 'राहुल गांधी थ्रू रेवंत रेड्डी टैक्स' है. जनता इस लूट के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी.

हैदराबाद की सड़कों पर उतरे अमित शाह 

इसके पहले राहुल गांधी की रैली के जवाब में BJP ने पूरे देश में मार्च निकाला. हैदराबाद की सड़कों पर खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक 'महा पदयात्रा' का नेतृत्व करते हुए मार्च निकाला. अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में अपनी 'पदयात्रा' से पहले चारमीनार स्थित देवी भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव भी मंदिर में मौजूद थे। इससे पहले, जब अमित शाह बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचे, तो बीजेपी के अन्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था.

यह भी पढ़ेंः 'यूपी में BJP सरकार अंगद का पैर, कोई नहीं हटा सकता'...अखिलेश-राहुल को अमित शाह ने दी चुनौती

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES