SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुलिस वैन बनी रील का अड्डा: हिस्ट्रीशीटर कैदी ने स्वैग के साथ बनाई रील, वायरल होते ही मचा हड़कंप!

अकोला से सामने आया यह मामला पूरा फिल्मी लगता है, क्योंकि पुलिस की वैन में कैदी बेखौफ होकर मोबाइल चला रहा है और उसने पूरे स्वैग के साथ रील बनाकर वायरल भी कर दी. आइए जानते हैं पूरा मामला...

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 09, 2026, 10:13 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 10:15 PM IST
Image Credit: पुलिस वैन में कैदी ने बनाई रील
Join

महाराष्ट्र के अकोला से पुलिस की लापवाही का एक मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक हिस्ट्रीशीटर कैदी ने पुलिस कस्टडी का मजाकर बना दिया है. उसने पुलिस की कस्टडी में रहते हुए मोबाइल का यूज किया और इंस्टाग्राम रील बनाकर शेयर कर दी. वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कड़े पहरे के बीच कैदी के हाथ में स्मार्टफोन कैसे आया?

कैदी की पहचान अकोला के चांदखा प्लॉट इलाके के रहने वाले शेख कासम के तौर पर हुई है. कासम एक शातिर और आदतन हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं. यह पूरी घटना उस वक्त की है, जब पुलिस की एक टीम उसे जिला केंद्रीय जेल से कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी.

वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी पुलिस वैन की जाली वाली खिड़की के पास बैठा है, वो किसी वीआईपी की तरह बेखौफ है और पूरे स्वैग के साथ रील बना रहा है. वैन के अंदर पुलिस के जवान भी हैं, लेकिन कोई रोकटोक नहीं कर रहा है. जैसे ही यह रील वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई गंभीर सवाल खड़े हो गए. 

खड़े हुए गंभीर सवाल

इस मामले में सवाल उठा है कि न्यायिक हिरासत में होने के बावजूद आरोपी के पास स्मार्टफोन और एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन कहां से आया? क्या वैन में बैठने से पहले कैदी की किसी ने तलाशी नहीं ली थी? और सबसे जरूरी सवाल कि जब आरोपी वैन के अंदर फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, तब सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे?

फिलहाल देखना यह है कि अकोला पुलिस प्रशासन इस मामले को कब संज्ञान में लेता है. अकोला के पुलिस अधीक्षक (SP) अर्चित चांडक की तरफ से अब तक कोई बयान या फिर एक्शन सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: दूसरे निकाह का किया विरोध तो भड़क गया बाप, चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर घोंट दिया 20 वर्षीय बेटी का गला; फिर ऐसे खुला राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES