कौन है अजिंक्य शिंदे, जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी कमान, वीडियो जारी कर थमाई जंतर-मंतर प्रदर्शन की बागडोर
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका समेत सीजेपी के तमाम नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद भी सीजेपी ने दिल्ली में प्रदर्शन करने की जिद नहीं छोड़ी है. अभिजीत दीपके ने हिरासत में लिए जाने के बाद अब इसकी जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपी है.
SIR के खिलाफ दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका समेत सीजेपी के तमाम नेताओं और समर्थकों को हिरासत में ले लिया. प्रशासन को लग रहा था कि अब मामला सुलझ जाएगा, लेकिन अभिजीत दीपके की ओर से अब अजिंक्य शिंदे को कमान सौंप दी गई है. अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी करके अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर पर यह विरोध-प्रदर्शन जारी रखने को कहा है.
वीडियो में अभिजीत दीपके कह रहे हैं कि आप यह वीडियो देख रहे हैं, इसका मतलब है कि मैं, सौरभ और आशुतोष, हम तीनों अरेस्ट हो चुके हैं. इसके बाद इस पूरे मूवमेंट को अजिंक्य लीड करेगा. आप जितने भी लोग ये वीडियो देख रहे हैं अब अजिंक्य शिंदे को फॉलो करें. अब वही CJP को लीड करेंगे. बताया जा रहा है कि अभिजीत ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए कल रात ही यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था.
हिरासत में CJP के तमाम नेता
बता दें कि दिल्ली पुलिस से इजाजत नहीं मिलने के बाद भी अभिजीत दीपके अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पर थरना देने के लिए अड़े हुए थे. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की ओर से उन्हें समझाने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन जब सीजेपी नेताओं ने अपनी जिद नहीं छोड़ी. इसके बाद आज (शनिवार, 10 अक्टूबर) को दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया. दीपके को विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया. इसके अलावा, गुरुग्राम से ध्रुव राठी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
कौन है अजिंक्य शिंदे?
CJP के ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज अंजिक्य शिंदे, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. सीजेपी में शिंदे को ऑर्गनाइजेशन इंजार्ज बनाने का विरोध भी हुआ था. दावा किया गया कि वे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े रह चुके हैं. सोशल मीडिया पर केजरीवाल के साथ उनकी कई फोटोज भी वायरल हुईं. कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि अंजिक्य शिंदे पहले महाराष्ट्र मे आप युवा आघाड़ी के संयोजक रह चुके हैं.
केजरीवाल से कनेक्शन
उनकी आप के तमाम नेताओं के साथ फोटो भी साझा की गई थीं. कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट अजिंक्य ने कई सालों तक पुणे में एक इंटरनेशनल IT कंपनी के लिए भी काम किया है. इसी दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और गोवा चुनाव में आप का पूरे जोरशोर से प्रचार किया, लेकिन पार्टी का खाता भी नहीं खुला. इसके बाद केजरीवाल ने उन्हें महाराष्ट्र में पार्टी बढ़ाने का दायित्व सौंपा था.
ये भी पढ़ें- 'भ्रम फैलाने को लेकर देश की जनता जवाब देगी...' राहुल गांधी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का हमला